
11 साल की उपेक्षा: मऊगंज की मौहरिया शाला दो जर्जर कमरों में सिमटी, 70 बच्चों का भविष्य अधर में
मऊगंज, मध्यप्रदेश। शिक्षा का अधिकार तो सबको है, लेकिन मऊगंज जिले के नईगढ़ी विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला मौहरिया में जो हालात हैं, वो देश की सरकारी शिक्षा व्यवस्था को आइना दिखाते हैं। यहां शिक्षा का मंदिर दो जर्जर कमरों में सिमट कर रह गया है, जहां पांच शिक्षक 70 से अधिक छात्र-छात्राओं को









