
मऊगंज पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: नागालैंड और असम में छिपा बैठा 5000 का इनामी दरिंदा गिरफ्तार!
अपहरण और पाक्सो एक्ट का फरार आरोपी संतोष पटेल ‘देवास’ से दबोचा गया; एसपी दिलीप सोनी की रणनीति ने किया तस्करों और अपराधियों में खौफ! मऊगंज | “अपराधी चाहे पाताल में भी क्यों न छिप जाए, कानून के हाथ उस तक पहुँच ही जाते हैं।” इस कहावत को मऊगंज पुलिस ने सच कर दिखाया है।









