
मनगवां नगर परिषद में सियासी भूचाल: अध्यक्ष ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, जांच की मांग
रीवा जिले की मनगवां नगर परिषद में इन दिनों राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। नगर परिषद अध्यक्ष बुटला कमलेश बंसल द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री (भोपाल) को लिखे गए पत्र के सार्वजनिक होने के बाद मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। पत्र में मनगवां विधायक नरेंद्र प्रजापति पर गंभीर आरोप








