डीआईजी रीवा रेंज हेमंत चौहान ने किया मऊगंज जिले का दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण: अपराध समीक्षा, “प्रहार 2.0” अभियान और निर्माणाधीन पुलिस भवन का लिया जायजा; दिए कड़े निर्देश

मऊगंज:- पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) रीवा रेंज श्री हेमंत चौहान द्वारा 27 एवं 28 जुलाई 2026 को मऊगंज जिले का दो दिवसीय विस्तृत वार्षिक निरीक्षण संपन्न किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र कुमार जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शशिकांत सरयाम एवं एसडीओपी मऊगंज श्रीमती सचि पाठक विशेष रूप से उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस लाइन, नियंत्रण कक्ष, एसडीओपी कार्यालय, थाना मऊगंज कोतवाली, थाना लौर एवं निर्माणाधीन पुलिस अधोसंरचना का गहन अवलोकन कर जिले की प्रशासनिक व्यवस्थाओं और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के पहले दिन 27 जुलाई को डीआईजी ने एसपी कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों, रजिस्टरों, जनशिकायतों के निराकरण और न्यायालयीन पत्राचार का बारीकी से परीक्षण किया। तत्पश्चात आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में गंभीर अपराधों, महिला व बाल अपराधों, लंबित विवेचनाओं, समंस-वारंट तामीली और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की स्थिति का जायजा लिया गया। बैठक में रीवा जोन में संचालित “प्रहार 2.0” अभियान के तहत नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ की जा रही सख्त कार्रवाइयों तथा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” जनजागरूकता अभियान की समीक्षा करते हुए कड़े निर्देश दिए गए। इसके साथ ही साइबर अपराधों के त्वरित निराकरण हेतु पोर्टल के माध्यम से की जा रही कार्यवाहियों एवं पुलिस लाइन मऊगंज के शस्त्रागार, मालखाना व वाहन शाखा का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दूसरे दिन 28 जुलाई को डीआईजी हेमंत चौहान ने एसडीओपी कार्यालय, मऊगंज कोतवाली एवं लौर थाने का निरीक्षण कर अभिलेखों, मालखाना, हवालात एवं गुमशुदा व्यक्तियों के प्रकरणों की जांच की। वहीं जिला नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) में डायल-112, सीसीटीवी मॉनिटरिंग और वायरलेस संचार प्रणाली का जायजा लिया। इसके पश्चात डीआईजी ने कलेक्टर संजय कुमार जैन एवं एसपी सुरेंद्र कुमार जैन के साथ निर्माणाधीन नए पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस कंट्रोल रूम और आवासीय परिसर का भौतिक निरीक्षण किया। निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों एवं निर्धारित समय-सीमा का शत-प्रतिशत पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। डीआईजी ने जिले में संचालित पुलिस व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए कड़क व जनोन्मुख पुलिसिंग के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें

जीते जी तो नरक झेला, अब मरने के बाद भी चैन नहीं!’ ग्राम पंचायत सीतापुर के डूडा दुआरी गाँव में 8 सालों से लटका है श्मशान घाट का निर्माण, गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

सिंगरौली से लापता हुआ 6-चक्का ट्रक मऊगंज के सीतापुर में मिला लावारिस; चोरों ने उड़ाया ₹50,000 का माल, 2 बैटरियां और 250 लीटर डीजल पार; GPS से तलाशते हुए यहाँ तक पहुँचे ट्रक मालिक, थाना प्रभारी राम सिंह का बयान भी आया सामने

मध्य प्रदेश में दिव्यांगों के संवैधानिक अधिकारों की धज्जियाँ! ‘बाबाजी विश्वनाथ’ बस संचालक ने दिव्यांग कार्ड दिखाने पर भी नहीं दी 50% किराए की छूट, वसूला पूरा किराया; क्या मोहन यादव सरकार की साख सिर्फ कागजों पर है?

मऊगंज कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस के सामने से पुलिस की ही 2 गाड़ियों की बैटरियां पार; 24 घंटे की सुरक्षा और सीसीटीवी के दावों की चोरों ने निकाली हवा, महकमे में मचा हड़कंप, जनता पूछ रही— ‘जब पुलिस खुद सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का क्या होगा?’