
हन्नाचौर गांव की बिजली समस्या पर मिला समाधान का आश्वासन
मऊगंज जिले की देवतालाब विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 72 के ग्राम पंचायत हन्नाचौर (इंद्रजीत साकेत बस्ती) के लोगों ने लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्या की जानकारी साझा की। ग्रामीणों ने बताया कि खराब केबल और अस्थायी व्यवस्था के कारण आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहती है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना








