हन्नाचौर गांव की बिजली समस्या पर मिला समाधान का आश्वासन

मऊगंज जिले की देवतालाब विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 72 के ग्राम पंचायत हन्नाचौर (इंद्रजीत साकेत बस्ती) के लोगों ने लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्या की जानकारी साझा की। ग्रामीणों ने बताया कि खराब केबल और अस्थायी व्यवस्था के कारण आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहती है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों की इस समस्या की जानकारी मिलते ही बसपा मध्यप्रदेश के प्रदेश महासचिव एवं पूर्व वरिष्ठ जिला पंचायत सदस्य रीवा, इंजीनियर जयवीर सिंह सेंगर ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने बिजली विभाग के सहायक अभियंता श्री कुंवर बहादुर सिंह से सीधे फोन पर चर्चा कर समस्या के शीघ्र निराकरण की मांग की।

जनहित को प्राथमिकता देते हुए सहायक अभियंता श्री कुंवर बहादुर सिंह ने आश्वस्त किया कि जल्द ही नई केबल लगाकर हन्नाचौर की बिजली समस्या को दूर किया जाएगा। ग्रामीणों ने इस तत्परता पर राहत की सांस ली और जनसेवक इंजीनियर जयवीर सिंह सेंगर के त्वरित प्रयासों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें

जीते जी तो नरक झेला, अब मरने के बाद भी चैन नहीं!’ ग्राम पंचायत सीतापुर के डूडा दुआरी गाँव में 8 सालों से लटका है श्मशान घाट का निर्माण, गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

सिंगरौली से लापता हुआ 6-चक्का ट्रक मऊगंज के सीतापुर में मिला लावारिस; चोरों ने उड़ाया ₹50,000 का माल, 2 बैटरियां और 250 लीटर डीजल पार; GPS से तलाशते हुए यहाँ तक पहुँचे ट्रक मालिक, थाना प्रभारी राम सिंह का बयान भी आया सामने

मध्य प्रदेश में दिव्यांगों के संवैधानिक अधिकारों की धज्जियाँ! ‘बाबाजी विश्वनाथ’ बस संचालक ने दिव्यांग कार्ड दिखाने पर भी नहीं दी 50% किराए की छूट, वसूला पूरा किराया; क्या मोहन यादव सरकार की साख सिर्फ कागजों पर है?

मऊगंज कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस के सामने से पुलिस की ही 2 गाड़ियों की बैटरियां पार; 24 घंटे की सुरक्षा और सीसीटीवी के दावों की चोरों ने निकाली हवा, महकमे में मचा हड़कंप, जनता पूछ रही— ‘जब पुलिस खुद सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का क्या होगा?’