जंगल के नाले में फंसा शव: मऊगंज में हत्या की गूंज, पुलिस जांच में जुटी

मऊगंज, जंगलों की खामोशी को उस वक़्त चीखों ने चीर दिया जब पिपराही के बांसों के बीच एक नाले से इंसानी लाश मिली। हनुमना थाना क्षेत्र में फैले इस रहस्य ने गुरुवार को उस वक़्त सनसनी मचा दी जब बकरी चराने गए एक चरवाहे को सड़ांध ने सच दिखा दिया। शाम 4 बजे की ये घटना किसी फिल्मी सीन से कम नहीं थी—जंगल, सन्नाटा, सड़ांध और नाले में फंसी लाश। ग्रामीणों को खबर दी गई, अफरा-तफरी मची और देखते ही देखते पुलिस मौके पर पहुँच गई। हनुमना थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना कर दिया गया है। शव की हालत और दुर्गंध से अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि यह करीब एक हफ्ते पुराना है। यानी जंगल में कोई चीख-चीख कर मर गया और दुनिया को कानों कान खबर तक नहीं लगी।

हत्या की आशंका… पर कौन है ये मरा हुआ शख्स?
प्रारंभिक जांच में मामला साफ तौर पर हत्या का लग रहा है। शव बुरी तरह सड़ चुका था और पेड़ों में फंसा मिला। सवाल ये उठता है कि अगर हत्या हुई है तो हत्यारा कौन है? और क्या ये कोई गैंगवार का हिस्सा है या फिर किसी पुरानी रंजिश का अंत? थाना प्रभारी अनिल काकडे ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के लिए आस-पास के सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है। लेकिन अब तक किसी भी गुमशुदगी की रिपोर्ट से शव की पहचान नहीं हो पाई है।

क्या जंगल के सन्नाटे में कोई राज दफन है?
यह पहली बार नहीं है जब पिपराही जंगल ने कोई रहस्य उगला हो। लेकिन इस बार मामला खौफनाक है। हत्या की गंध, बांसों के बीच फंसी लाश और लापता पहचान… ये सब मिलकर मऊगंज पुलिस के लिए एक कड़ी चुनौती बन चुके हैं।

अब सवाल ये है—मऊगंज में क्या कोई सीरियल किलर घूम रहा है? या यह सिर्फ एक अनसुलझा जुर्म है?
सच्चाई जो भी हो, फिलहाल इस जंगल ने एक राज उगला है, जो ना सिर्फ पुलिस बल्कि पूरे इलाके को सोचने पर मजबूर कर गया है। पुलिस जांच में जुटी है… लेकिन जब तक पहचान नहीं होगी, तब तक सवालों की चीखें जंगल में गूंजती रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें

जीते जी तो नरक झेला, अब मरने के बाद भी चैन नहीं!’ ग्राम पंचायत सीतापुर के डूडा दुआरी गाँव में 8 सालों से लटका है श्मशान घाट का निर्माण, गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

सिंगरौली से लापता हुआ 6-चक्का ट्रक मऊगंज के सीतापुर में मिला लावारिस; चोरों ने उड़ाया ₹50,000 का माल, 2 बैटरियां और 250 लीटर डीजल पार; GPS से तलाशते हुए यहाँ तक पहुँचे ट्रक मालिक, थाना प्रभारी राम सिंह का बयान भी आया सामने

मध्य प्रदेश में दिव्यांगों के संवैधानिक अधिकारों की धज्जियाँ! ‘बाबाजी विश्वनाथ’ बस संचालक ने दिव्यांग कार्ड दिखाने पर भी नहीं दी 50% किराए की छूट, वसूला पूरा किराया; क्या मोहन यादव सरकार की साख सिर्फ कागजों पर है?

मऊगंज कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस के सामने से पुलिस की ही 2 गाड़ियों की बैटरियां पार; 24 घंटे की सुरक्षा और सीसीटीवी के दावों की चोरों ने निकाली हवा, महकमे में मचा हड़कंप, जनता पूछ रही— ‘जब पुलिस खुद सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का क्या होगा?’