
मैहर में शांति समिति की बैठक संपन्न, ईद-मिलादुन्नबी और गणेश विसर्जन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम
मैहर। आगामी ईद-मिलादुन्नबी और गणेश विसर्जन को लेकर मैहर कलेक्टर कार्यालय में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड ने की, जिसमें पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल, नगर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चौहान, थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी,









