रीवा में समाजसेवियों की सक्रिय पहल – डीआईजी राजेश सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता से हुई सौजन्य भेंट

रीवा। संभाग मुख्यालय रीवा एक महत्वपूर्ण सौजन्य भेंट का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) रीवा श्रीमान राजेश सिंह से समाजसेवियों ने आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री एवं चर्चित समाजसेवी श्री भोला प्रसाद गुप्ता और संभागीय अध्यक्ष अधिवक्ता श्री आलोक केसरी, वैश्य समाज जिला अध्यक्ष सीधी श्री दिनेश गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहे। भेंट के दौरान समाज और पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल पर गहन चर्चा हुई। समाजसेवियों ने क्षेत्र की मौजूदा परिस्थितियों, जनसमस्याओं और कानून व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे। वहीं, डीआईजी श्रीमान राजेश सिंह ने समाजसेवियों को आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन हमेशा जनता की सुरक्षा और सेवा के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि समाज और पुलिस का आपसी सहयोग ही क्षेत्र में शांति, सौहार्द और विकास का मजबूत आधार है। यह मुलाकात केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी सार्थक संवाद हुआ। समाजसेवियों ने पुलिस की जनता से जुड़े अभियानों की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन और आम नागरिकों के बीच संवाद की यह कड़ी भविष्य में और भी सशक्त होनी चाहिए।

इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी रीवा जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री वीरेंद्र गुप्ता से भी आत्मीय मुलाकात की गई। इस मुलाकात में संगठनात्मक गतिविधियों, सामाजिक कार्यों और आमजन से जुड़े सरोकारों पर चर्चा हुई। श्री वीरेंद्र गुप्ता ने समाजसेवियों का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी और समाज का लक्ष्य हमेशा जनता की भलाई और विकास कार्यों को प्राथमिकता देना है। इस मौके पर वैश्य समाज जिला अध्यक्ष सीधी श्री दिनेश गुप्ता, श्री भोला प्रसाद गुप्ता और अधिवक्ता श्री आलोक केसरी निरंतर सक्रिय भूमिका में दिखाई दिए। दोनों ने ही स्पष्ट किया कि समाज और राजनीति का सही संतुलन तभी संभव है जब नेतृत्व जनता की भावनाओं को समझकर कदम बढ़ाए! रीवा में हुई यह श्रृंखलाबद्ध मुलाकातें इस बात का संकेत देती हैं कि प्रशासन, संगठन और समाज के बीच सकारात्मक संवाद की परंपरा मजबूत हो रही है। ऐसे प्रयास न केवल स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समाधान की दिशा में उपयोगी सिद्ध होंगे, बल्कि पूरे संभाग में विकास और विश्वास की नई धारा प्रवाहित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें

जीते जी तो नरक झेला, अब मरने के बाद भी चैन नहीं!’ ग्राम पंचायत सीतापुर के डूडा दुआरी गाँव में 8 सालों से लटका है श्मशान घाट का निर्माण, गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

सिंगरौली से लापता हुआ 6-चक्का ट्रक मऊगंज के सीतापुर में मिला लावारिस; चोरों ने उड़ाया ₹50,000 का माल, 2 बैटरियां और 250 लीटर डीजल पार; GPS से तलाशते हुए यहाँ तक पहुँचे ट्रक मालिक, थाना प्रभारी राम सिंह का बयान भी आया सामने

मध्य प्रदेश में दिव्यांगों के संवैधानिक अधिकारों की धज्जियाँ! ‘बाबाजी विश्वनाथ’ बस संचालक ने दिव्यांग कार्ड दिखाने पर भी नहीं दी 50% किराए की छूट, वसूला पूरा किराया; क्या मोहन यादव सरकार की साख सिर्फ कागजों पर है?

मऊगंज कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस के सामने से पुलिस की ही 2 गाड़ियों की बैटरियां पार; 24 घंटे की सुरक्षा और सीसीटीवी के दावों की चोरों ने निकाली हवा, महकमे में मचा हड़कंप, जनता पूछ रही— ‘जब पुलिस खुद सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का क्या होगा?’