मऊगंज में पहली बार महर्षि कश्यप जयंती पर उमड़ा ऐतिहासिक जनसैलाब

मऊगंज। अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य समाज द्वारा नवगठित मऊगंज जिले में पहली बार भगवान महर्षि कश्यप मुनि की जयंती भव्यता और धूमधाम से मनाई गई। यह आयोजन मऊगंज स्थित केसरवानी धर्मशाला में हुआ, जहां समाज के लोग ऐतिहासिक रूप से बड़ी संख्या में एकत्र हुए। कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि कश्यप जी की पूजा-अर्चना और मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता (के.के. भैया) एवं अन्य पदाधिकारियों के माल्यार्पण से हुई। तत्पश्चात शहर में एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे मऊगंज का माहौल धार्मिक और सामाजिक एकता के रंग में रंग दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुलेंद्र गुप्ता (गेदे बाबू) ने की, जबकि मंच पर राष्ट्रीय वशिष्ठ उपाध्यक्ष शंकर लाल केशरवानी, उपाध्यक्ष विजय केसरवानी, प्रयागराज से आए दिनेश व विजय केसरवानी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता (सिंगरौली), व्यापारी संघ अध्यक्ष लालचंद गुप्ता (सीधी), वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष दिनेश गुप्ता (सीधी) समेत अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। नगर परिषद अध्यक्षों में हनुमना से आशुतोष गुप्ता, नईगढ़ी से श्रीमती नागिता गुप्ता और बैकुंठपुर से श्रीमती मीना गुप्ता ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अलावा महिला इकाई नगर अध्यक्ष श्रीमती इंदु गुप्ता तथा समाज के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

इस अवसर पर समाज के पत्रकारों और वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया। वहीं मेधावी छात्रों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया—10वीं और 12वीं में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल पहनाकर गौरवान्वित किया गया।समारोह में रीवा, सीधी, सिंगरौली, प्रयागराज और आसपास के जिलों से सैकड़ों की संख्या में समाजजन पहुंचे। दीपू गुप्ता, अनीश गुप्ता, निलेश गुप्ता, मनीष गुप्ता, रवि गुप्ता, प्रदीप केसरी, सुमित गुप्ता (हनुमना), मुन्ना भैया (खटखरी) सहित बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष सुलेंद्र गुप्ता और उनकी पूरी टीम की मेहनत की सराहना की गई, जिन्होंने अथक प्रयास कर मऊगंज जिले में वैश्य समाज का अब तक का सबसे बड़ा आयोजन सफल बनाया, यह आयोजन न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज की एकता, सम्मान और नई पीढ़ी को प्रेरित करने का मंच भी साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें

जीते जी तो नरक झेला, अब मरने के बाद भी चैन नहीं!’ ग्राम पंचायत सीतापुर के डूडा दुआरी गाँव में 8 सालों से लटका है श्मशान घाट का निर्माण, गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

सिंगरौली से लापता हुआ 6-चक्का ट्रक मऊगंज के सीतापुर में मिला लावारिस; चोरों ने उड़ाया ₹50,000 का माल, 2 बैटरियां और 250 लीटर डीजल पार; GPS से तलाशते हुए यहाँ तक पहुँचे ट्रक मालिक, थाना प्रभारी राम सिंह का बयान भी आया सामने

मध्य प्रदेश में दिव्यांगों के संवैधानिक अधिकारों की धज्जियाँ! ‘बाबाजी विश्वनाथ’ बस संचालक ने दिव्यांग कार्ड दिखाने पर भी नहीं दी 50% किराए की छूट, वसूला पूरा किराया; क्या मोहन यादव सरकार की साख सिर्फ कागजों पर है?

मऊगंज कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस के सामने से पुलिस की ही 2 गाड़ियों की बैटरियां पार; 24 घंटे की सुरक्षा और सीसीटीवी के दावों की चोरों ने निकाली हवा, महकमे में मचा हड़कंप, जनता पूछ रही— ‘जब पुलिस खुद सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का क्या होगा?’