मऊगंज: बंजारी मोड़ पर बाइक हादसा, दो बालक घायल

मऊगंज। लौर थाना क्षेत्र के बंजारी मोड़ पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें दो नाबालिग बालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना दोपहर लगभग 3 बजे की है।

दौलतनगर निवासी 15 वर्षीय प्रभाकर वासुदेव अपने 10 वर्षीय साथी प्रधान वासुदेव को बाइक पर बैठाकर फरहदा की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि बंजारी मोड़ के पास अचानक तेज रफ्तार बाइक पर प्रभाकर का नियंत्रण बिगड़ गया और गाड़ी फिसलकर गिर पड़ी। इस हादसे में दोनों बच्चे सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

सूचना मिलते ही लौर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल मऊगंज पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि प्रधान वासुदेव के हाथ में फ्रैक्चर है, जिसके कारण उसे बेहतर इलाज हेतु संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया गया। वहीं, प्रभाकर का उपचार मऊगंज में जारी है।

यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और नाबालिगों द्वारा बाइक चलाने के खतरे की ओर इशारा करता है। ग्रामीणों ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए बच्चों की सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के पालन की आवश्यकता पर जोर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें

जीते जी तो नरक झेला, अब मरने के बाद भी चैन नहीं!’ ग्राम पंचायत सीतापुर के डूडा दुआरी गाँव में 8 सालों से लटका है श्मशान घाट का निर्माण, गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

सिंगरौली से लापता हुआ 6-चक्का ट्रक मऊगंज के सीतापुर में मिला लावारिस; चोरों ने उड़ाया ₹50,000 का माल, 2 बैटरियां और 250 लीटर डीजल पार; GPS से तलाशते हुए यहाँ तक पहुँचे ट्रक मालिक, थाना प्रभारी राम सिंह का बयान भी आया सामने

मध्य प्रदेश में दिव्यांगों के संवैधानिक अधिकारों की धज्जियाँ! ‘बाबाजी विश्वनाथ’ बस संचालक ने दिव्यांग कार्ड दिखाने पर भी नहीं दी 50% किराए की छूट, वसूला पूरा किराया; क्या मोहन यादव सरकार की साख सिर्फ कागजों पर है?

मऊगंज कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस के सामने से पुलिस की ही 2 गाड़ियों की बैटरियां पार; 24 घंटे की सुरक्षा और सीसीटीवी के दावों की चोरों ने निकाली हवा, महकमे में मचा हड़कंप, जनता पूछ रही— ‘जब पुलिस खुद सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का क्या होगा?’