सतना जिला अस्पताल में लापरवाही – घायल मरीज की दादी ने आधे घंटे हाथ में पकड़ी ड्रिप की बोतल

सतना जिला अस्पताल में घायल मरीज की दादी हाथ में ड्रिप की बोतल पकड़े हुए, स्टाफ की लापरवाही का प्रतीक
सतना जिला अस्पताल – घायल की दादी ने पकड़ी ड्रिप की बोतल

सतना जिले के सरदार वल्लभभाई पटेल जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मैहर निवासी अश्वनी मिश्रा (35) सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां लापरवाही की हद तब हो गई जब घायल को ड्रिप लगाने के लिए स्टैंड तक उपलब्ध नहीं कराया गया।

मजबूरी में मरीज की 72 वर्षीय दादी ने करीब आधे घंटे तक हाथ में ही ड्रिप की बोतल पकड़े रखी। इस दौरान अस्पताल में मौजूद स्टाफ मूकदर्शक बना रहा। जबकि अस्पताल में ड्रिप स्टैंड की कोई कमी नहीं है, फिर भी कर्मचारियों की उदासीनता ने घायल के परिजनों को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान कर दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला अस्पताल में अव्यवस्था और स्टाफ की लापरवाही नई बात नहीं है। इससे पहले भी कई बार मरीजों को स्ट्रेचर और बिस्तर न मिलने जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। रोजाना सैकड़ों मरीज यहां इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन अव्यवस्थित व्यवस्थाओं के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

लोगों का कहना है कि जब जिले के सबसे बड़े अस्पताल का हाल यह है, तो ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है। जनता अब जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से कड़े कदम उठाने की मांग कर रही है ताकि भविष्य में मरीजों को इस तरह की परेशानियों से न गुजरना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें

जीते जी तो नरक झेला, अब मरने के बाद भी चैन नहीं!’ ग्राम पंचायत सीतापुर के डूडा दुआरी गाँव में 8 सालों से लटका है श्मशान घाट का निर्माण, गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

सिंगरौली से लापता हुआ 6-चक्का ट्रक मऊगंज के सीतापुर में मिला लावारिस; चोरों ने उड़ाया ₹50,000 का माल, 2 बैटरियां और 250 लीटर डीजल पार; GPS से तलाशते हुए यहाँ तक पहुँचे ट्रक मालिक, थाना प्रभारी राम सिंह का बयान भी आया सामने

मध्य प्रदेश में दिव्यांगों के संवैधानिक अधिकारों की धज्जियाँ! ‘बाबाजी विश्वनाथ’ बस संचालक ने दिव्यांग कार्ड दिखाने पर भी नहीं दी 50% किराए की छूट, वसूला पूरा किराया; क्या मोहन यादव सरकार की साख सिर्फ कागजों पर है?

मऊगंज कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस के सामने से पुलिस की ही 2 गाड़ियों की बैटरियां पार; 24 घंटे की सुरक्षा और सीसीटीवी के दावों की चोरों ने निकाली हवा, महकमे में मचा हड़कंप, जनता पूछ रही— ‘जब पुलिस खुद सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का क्या होगा?’