
मध्य प्रदेश
सतना जिला अस्पताल में लापरवाही – घायल मरीज की दादी ने आधे घंटे हाथ में पकड़ी ड्रिप की बोतल
सतना जिले के सरदार वल्लभभाई पटेल जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मैहर निवासी अश्वनी मिश्रा (35) सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां लापरवाही की हद तब हो गई जब घायल को ड्रिप लगाने

