मऊगंज में ‘नए साहब’ का पुराना ढर्रा: लौर थाना प्रभारी राजेश पटेल की नाक के नीचे भू-माफिया का नंगा नाच!

**मऊगंज |** मऊगंज जिले के लौर थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था अब भू-माफियाओं की दासी बनती नजर आ रही है। लौर थाने में **नए थाना प्रभारी राजेश पटेल** की आमद के बाद क्षेत्र की जनता को उम्मीद थी कि अब माफिया राज पर लगाम लगेगी, लेकिन हकीकत इसके उलट है। ग्राम कंजरा के किसान **योगेंद्र सिंह पिता बजरंग सिंह** की निजी भूमि (खसरा नंबर 184/2) पर **मोहम्मद तौफीक अंसारी** द्वारा सरेआम अवैध उत्खनन (खदान) किया जा रहा है और लौर पुलिस मूकदर्शक बनी तमाशा देख रही है। पीड़ित किसान योगेंद्र सिंह ने बीते 15 जनवरी 2026 को ही लौर थाना प्रभारी राजेश पटेल को लिखित शिकायत देकर अपनी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे और उत्खनन की जानकारी दी थी। किसान का आरोप है कि माफिया उसे **’ऊपर के निर्देश’** का हवाला देकर डरा रहे हैं। सवाल यह उठता है कि क्या नए थाना प्रभारी राजेश पटेल भी उसी ‘अदृश्य निर्देश’ के आगे नतमस्तक हैं? अगर नहीं, तो हफ्तों बीत जाने के बाद भी आरोपी अंसारी पर FIR दर्ज क्यों नहीं हुई? क्यों आज भी किसान की जमीन को जेसीबी से छलनी किया जा रहा है? यह घटना मऊगंज पुलिस प्रशासन की साख पर एक बड़ा धब्बा है। एक तरफ किसान अपनी उपजाऊ जमीन और लाखों के आर्थिक नुकसान को लेकर दर-दर भटक रहा है, वहीं दूसरी तरफ पुलिस की चुप्पी माफियाओं के हौसले बुलंद कर रही है। आज स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि यह खबर सिर्फ शुरुआत है। जब तक थाना प्रभारी राजेश पटेल अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अवैध उत्खनन बंद नहीं कराते और आरोपी पर कड़ी कार्रवाई नहीं करते, तब तक यह खबर हर दिन प्रकाशित होगी और जिम्मेदारों की नींद हराम करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें

जीते जी तो नरक झेला, अब मरने के बाद भी चैन नहीं!’ ग्राम पंचायत सीतापुर के डूडा दुआरी गाँव में 8 सालों से लटका है श्मशान घाट का निर्माण, गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

सिंगरौली से लापता हुआ 6-चक्का ट्रक मऊगंज के सीतापुर में मिला लावारिस; चोरों ने उड़ाया ₹50,000 का माल, 2 बैटरियां और 250 लीटर डीजल पार; GPS से तलाशते हुए यहाँ तक पहुँचे ट्रक मालिक, थाना प्रभारी राम सिंह का बयान भी आया सामने

मध्य प्रदेश में दिव्यांगों के संवैधानिक अधिकारों की धज्जियाँ! ‘बाबाजी विश्वनाथ’ बस संचालक ने दिव्यांग कार्ड दिखाने पर भी नहीं दी 50% किराए की छूट, वसूला पूरा किराया; क्या मोहन यादव सरकार की साख सिर्फ कागजों पर है?

मऊगंज कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस के सामने से पुलिस की ही 2 गाड़ियों की बैटरियां पार; 24 घंटे की सुरक्षा और सीसीटीवी के दावों की चोरों ने निकाली हवा, महकमे में मचा हड़कंप, जनता पूछ रही— ‘जब पुलिस खुद सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का क्या होगा?’