मऊगंज में ‘हिंदू नेता’ को गोली मारने की धमकी: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से मचा हड़कंप

मऊगंज | मऊगंज जिले में अराजक तत्वों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब सार्वजनिक रूप से सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। ताजा मामला नईगढ़ी थाना क्षेत्र के सोहाई गांव का है, जहाँ प्रमुख हिंदू नेता संतोष तिवारी को गोली मारने की खुली चुनौती दी गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी है।

अश्लील भाषा और हत्या की धमकी: जनप्रतिनिधि का कनेक्शन?

पीड़ित संतोष तिवारी ने पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए शिकायती आवेदन में बताया कि “नीरज तिवारी” नामक एक सोशल मीडिया आईडी से उनके खिलाफ न केवल अश्लील और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, बल्कि उन्हें सरेआम गोली मारने की धमकी भी दी गई। संतोष तिवारी का दावा है कि हाल ही में उन्होंने एक जनप्रतिनिधि से जुड़े कुछ ज्वलंत मुद्दों पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी की थी, जिसके बाद से ही उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उन्हें फोन पर भी लगातार ‘सावधान’ रहने की चेतावनियां और धमकियां मिल रही हैं।

साइबर सेल एक्टिव: ASP ने दी सख्त चेतावनी

मामले की पुष्टि करते हुए मऊगंज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) विक्रम सिंह ने बताया कि अज्ञात आईडी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की साइबर सेल सक्रिय हो गई है और आईपी एड्रेस के जरिए आरोपी की पहचान की जा रही है। एएसपी ने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने या सोशल मीडिया के जरिए दहशत फैलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जब तक गिरफ्तारी नहीं, तब तक जारी रहेगा ‘कलम का प्रहार’

एक हिंदू नेता को इस तरह सरेआम धमकी मिलना जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। आखिर ‘नीरज तिवारी’ नामक इस आईडी के पीछे किसका हाथ है? क्या किसी सफेदपोश के इशारे पर संतोष तिवारी की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है? मऊगंज पुलिस को चाहिए कि वह जल्द से जल्द आरोपी को बेनकाब करे, अन्यथा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें

जीते जी तो नरक झेला, अब मरने के बाद भी चैन नहीं!’ ग्राम पंचायत सीतापुर के डूडा दुआरी गाँव में 8 सालों से लटका है श्मशान घाट का निर्माण, गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

सिंगरौली से लापता हुआ 6-चक्का ट्रक मऊगंज के सीतापुर में मिला लावारिस; चोरों ने उड़ाया ₹50,000 का माल, 2 बैटरियां और 250 लीटर डीजल पार; GPS से तलाशते हुए यहाँ तक पहुँचे ट्रक मालिक, थाना प्रभारी राम सिंह का बयान भी आया सामने

मध्य प्रदेश में दिव्यांगों के संवैधानिक अधिकारों की धज्जियाँ! ‘बाबाजी विश्वनाथ’ बस संचालक ने दिव्यांग कार्ड दिखाने पर भी नहीं दी 50% किराए की छूट, वसूला पूरा किराया; क्या मोहन यादव सरकार की साख सिर्फ कागजों पर है?

मऊगंज कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस के सामने से पुलिस की ही 2 गाड़ियों की बैटरियां पार; 24 घंटे की सुरक्षा और सीसीटीवी के दावों की चोरों ने निकाली हवा, महकमे में मचा हड़कंप, जनता पूछ रही— ‘जब पुलिस खुद सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का क्या होगा?’