मऊगंज में श्रम शोषण पर लगेगा ताला या चलेगा दिखावटी तमाशा?

मऊगंज, श्रमिकों के हक़ की लड़ाई क्या अब वाकई ज़मीन पर उतरेगी या एक और सरकारी औपचारिकता की भेंट चढ़ जाएगी? मऊगंज जिला प्रशासन ने एक नई पहल के तहत “श्रम प्रवर्तन जिला टास्क फोर्स” का गठन किया है, जो श्रम शोषण, बालश्रम और कामगारों की दुर्दशा जैसे मुद्दों पर कार्रवाई करेगी। आदेश कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री संजय कुमार जैन द्वारा 21 मई 2025 को जारी किया गया। इस टास्क फोर्स में 13 सदस्य शामिल किए गए हैं जिनमें जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, अपर कलेक्टर, श्रम अधिकारी, महिला बाल विकास अधिकारी, शिक्षा अधिकारी से लेकर स्थानीय वकील और एनजीओ प्रतिनिधि तक को शामिल किया गया है। पहली नज़र में यह एक ठोस और व्यापक पहल लगती है, लेकिन असली सवाल यह है कि क्या यह टीम सिर्फ़ कागज़ों तक सीमित रहेगी या वास्तव में श्रमिकों की ज़िंदगी में बदलाव लाएगी?

आदेश की भाषा में संवेदनशीलता, लेकिन कार्यान्वयन पर प्रश्नचिन्ह

आदेश में स्पष्ट है कि यह टास्क फोर्स हर माह बैठक करेगी और श्रमिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं की गोपनीयता और प्रचार-प्रसार पर काम करेगी। साथ ही श्रम पोर्टल पर रिपोर्टिंग और निगरानी की भी व्यवस्था की गई है। लेकिन सवाल यह है कि क्या वाकई इन बैठकों में उन आवाज़ों को भी सुना जाएगा जो वर्षों से दर-दर भटक रहे हैं?

क्या सिर्फ़ मासिक बैठकें काफ़ी हैं?

क्या सिर्फ़ मासिक रिपोर्ट और योजनाओं की समीक्षा से उन मज़दूरों की जिंदगी सुधर जाएगी जो न्यूनतम मजदूरी से भी वंचित हैं, जिनके बच्चों को स्कूल के बजाय ईंट-भट्टों पर काम करना पड़ता है? या फिर यह टास्क फोर्स भी “बैठकों और रिपोर्टों” की रूटीन कसरत बनकर रह जाएगी?

लंबे समय से था एक सक्रिय और जवाबदेह तंत्र की मांग

मऊगंज जिले में श्रम कानूनों का उल्लंघन कोई नई बात नहीं। बालश्रम, अनुबंध पर कार्यरत श्रमिकों का शोषण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से वंचित मज़दूर – ये समस्याएं वर्षों से चली आ रही हैं। श्रम विभाग की निष्क्रियता और स्थानीय प्रशासन की उदासीनता के चलते अब तक इन मुद्दों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

अब जब जिला प्रशासन ने खुद एक ठोस संरचना बनाई है, तो जनता की निगाहें इस पर टिकी हैं कि क्या यह व्यवस्था सिर्फ़ औपचारिकता तक सीमित रहेगी या सचमुच श्रमिकों को न्याय दिलाने की दिशा में एक कदम साबित होगी?

“दिखावा नहीं, असर चाहिए”

यह साफ़ करता है कि अगर इस टास्क फोर्स का उपयोग सिर्फ़ काग़जी खानापूर्ति और सरकारी आंकड़ों की चमक बढ़ाने के लिए किया गया, तो यह जनता के साथ धोखा होगा। यदि प्रशासन ईमानदारी से श्रम शोषण के खिलाफ खड़ा होता है, तो यह एक ऐतिहासिक पहल बन सकती है।

लेकिन यदि यह भी बाकी योजनाओं की तरह फ़ाइलों में सड़ता रह गया, तो यह एक और गूंगी तस्वीर होगी – जिसमें आवाज़ें तो होंगी, पर सुनवाई नहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें

जीते जी तो नरक झेला, अब मरने के बाद भी चैन नहीं!’ ग्राम पंचायत सीतापुर के डूडा दुआरी गाँव में 8 सालों से लटका है श्मशान घाट का निर्माण, गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

सिंगरौली से लापता हुआ 6-चक्का ट्रक मऊगंज के सीतापुर में मिला लावारिस; चोरों ने उड़ाया ₹50,000 का माल, 2 बैटरियां और 250 लीटर डीजल पार; GPS से तलाशते हुए यहाँ तक पहुँचे ट्रक मालिक, थाना प्रभारी राम सिंह का बयान भी आया सामने

मध्य प्रदेश में दिव्यांगों के संवैधानिक अधिकारों की धज्जियाँ! ‘बाबाजी विश्वनाथ’ बस संचालक ने दिव्यांग कार्ड दिखाने पर भी नहीं दी 50% किराए की छूट, वसूला पूरा किराया; क्या मोहन यादव सरकार की साख सिर्फ कागजों पर है?

मऊगंज कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस के सामने से पुलिस की ही 2 गाड़ियों की बैटरियां पार; 24 घंटे की सुरक्षा और सीसीटीवी के दावों की चोरों ने निकाली हवा, महकमे में मचा हड़कंप, जनता पूछ रही— ‘जब पुलिस खुद सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का क्या होगा?’