मऊगंज: घुरेहटा मांच में 140 परिवारों को मकान तोड़ने का नोटिस, वैकल्पिक भूमि की मांग

मऊगंज। नगर परिषद मऊगंज ने ग्राम घुरेहटा मांच वार्ड 11 में बसे लगभग 140 परिवारों को मकान अतिक्रमण बताकर नोटिस जारी किया है। नोटिस मिलते ही क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। प्रभावित परिवारों ने बुधवार को नगर परिषद कार्यालय पहुँचकर अपना पक्ष रखा और कार्रवाई पर विरोध जताया। गुरुवार को ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुँचे और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि वे अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्ग के भूमिहीन तथा गरीब परिवार हैं, और वर्षों से इसी स्थान पर रह रहे हैं। उनका कहना है कि बिना पुनर्वास के मकान तोड़ना अमानवीय होगा। ग्रामीणों ने वैकल्पिक भूमि का सुझाव भी दिया है। उन्होंने बताया कि उनके वर्तमान निवास के पास शासकीय भूमि खाली पड़ी है, जहाँ उन्हें बसाया जा सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि कार्रवाई से पहले उन्हें रहने के लिए जगह दी जाए। आवेदन में रामचंद्र यादव, समूरजीत यादव, धीरज कोल, सौरखी लाल कोल, अरुण साकेत, मुकेश साकेत, ललिता यादव, अशोक कोल, छोटे लाल कोल और रामसुशील कोल सहित कई परिवारों के हस्ताक्षर हैं। ग्रामीणों ने कहा कि यदि पुनर्वास की व्यवस्था किए बिना मकान तोड़े गए, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें

जीते जी तो नरक झेला, अब मरने के बाद भी चैन नहीं!’ ग्राम पंचायत सीतापुर के डूडा दुआरी गाँव में 8 सालों से लटका है श्मशान घाट का निर्माण, गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

सिंगरौली से लापता हुआ 6-चक्का ट्रक मऊगंज के सीतापुर में मिला लावारिस; चोरों ने उड़ाया ₹50,000 का माल, 2 बैटरियां और 250 लीटर डीजल पार; GPS से तलाशते हुए यहाँ तक पहुँचे ट्रक मालिक, थाना प्रभारी राम सिंह का बयान भी आया सामने

मध्य प्रदेश में दिव्यांगों के संवैधानिक अधिकारों की धज्जियाँ! ‘बाबाजी विश्वनाथ’ बस संचालक ने दिव्यांग कार्ड दिखाने पर भी नहीं दी 50% किराए की छूट, वसूला पूरा किराया; क्या मोहन यादव सरकार की साख सिर्फ कागजों पर है?

मऊगंज कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस के सामने से पुलिस की ही 2 गाड़ियों की बैटरियां पार; 24 घंटे की सुरक्षा और सीसीटीवी के दावों की चोरों ने निकाली हवा, महकमे में मचा हड़कंप, जनता पूछ रही— ‘जब पुलिस खुद सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का क्या होगा?’