
मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण शुरू — घर-घर होगा सत्यापन
मऊगंज। भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनावों की पारदर्शिता और शुद्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू कर दिया है। यह विशेष अभियान 04 नवम्बर 2025 से 04 दिसम्बर 2025 तक चलेगा, जिसके तहत जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन किया जाएगा।



