श्रावण मास की शुरुआत पर देवतालाब शिव मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

मऊगंज, मध्य प्रदेश। श्रावण मास का पावन प्रारंभ मऊगंज के प्राचीन देवतालाब शिव मंदिर में भक्तिभाव और उत्साह के साथ हुआ। सोमवार की सुबह से ही मंदिर परिसर “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा। शिवभक्तों की अपार भीड़ और उनकी आस्था ने यह प्रमाणित कर दिया कि वर्षों पुराना यह शिवधाम आज भी लोगों की श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है। बारिश की बूंदों ने वातावरण को और भी पवित्र बना दिया, लेकिन मौसम की चुनौती भी श्रद्धालुओं की आस्था के आगे फीकी पड़ गई। रीवा, मऊगंज, नईगढ़ी सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से लोग पैदल, वाहनों और बसों से मंदिर पहुंचे। सभी ने बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाकर परिवार, समाज और देश की समृद्धि की कामना की। मंदिर प्रांगण में महाप्रसाद का विशाल भंडारा भी आयोजित हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला में मुंडन संस्कार, कर्ण छेदन और सत्यनारायण कथा विधिपूर्वक संपन्न हुई। हर ओर श्रद्धा और संयम की अद्भुत झलक देखने को मिली। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुव्यवस्था के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे। लगभग 150 पुलिसकर्मियों की तैनाती रही, तो वहीं 50 से अधिक CCTV कैमरों से निगरानी रखी गई। इसके अतिरिक्त सिविल ड्रेस में भी पुलिसकर्मी तैनात रहे ताकि कोई भी अप्रिय घटना न घटे। पार्किंग की विशेष व्यवस्था रीवा, मऊगंज और नईगढ़ी रोड पर की गई जिससे यातायात सुचारू बना रहा। इस धार्मिक आयोजन की गरिमा उस समय और बढ़ गई जब पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम अपने परिवार सहित देवतालाब पहुंचे और बाबा भोलेनाथ का विधिवत जलाभिषेक किया। उन्होंने प्रदेश और देश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। देवतालाब का यह धार्मिक आयोजन इस बार सिर्फ भक्ति नहीं बल्कि सुव्यवस्था और श्रद्धा का बेहतरीन उदाहरण बनकर सामने आया, जिसमें आस्था और प्रशासनिक सहयोग दोनों की अद्भुत सामंजस्य देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें

जीते जी तो नरक झेला, अब मरने के बाद भी चैन नहीं!’ ग्राम पंचायत सीतापुर के डूडा दुआरी गाँव में 8 सालों से लटका है श्मशान घाट का निर्माण, गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

सिंगरौली से लापता हुआ 6-चक्का ट्रक मऊगंज के सीतापुर में मिला लावारिस; चोरों ने उड़ाया ₹50,000 का माल, 2 बैटरियां और 250 लीटर डीजल पार; GPS से तलाशते हुए यहाँ तक पहुँचे ट्रक मालिक, थाना प्रभारी राम सिंह का बयान भी आया सामने

मध्य प्रदेश में दिव्यांगों के संवैधानिक अधिकारों की धज्जियाँ! ‘बाबाजी विश्वनाथ’ बस संचालक ने दिव्यांग कार्ड दिखाने पर भी नहीं दी 50% किराए की छूट, वसूला पूरा किराया; क्या मोहन यादव सरकार की साख सिर्फ कागजों पर है?

मऊगंज कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस के सामने से पुलिस की ही 2 गाड़ियों की बैटरियां पार; 24 घंटे की सुरक्षा और सीसीटीवी के दावों की चोरों ने निकाली हवा, महकमे में मचा हड़कंप, जनता पूछ रही— ‘जब पुलिस खुद सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का क्या होगा?’