
बाजार में अतिक्रमण हटाने व वाहन चेकिंग का संयुक्त अभियान
मऊगंज | जिले के हनुमना बाजार में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने और वाहन चेकिंग का संयुक्त अभियान चलाकर बाजार क्षेत्र में व्यवस्था कायम करने की पहल की। यह कार्रवाई मऊगंज पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा एडिशनल एसपी एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। अभियान का नेतृत्व यातायात प्रभारी द्वारा किया गया, जिसमें पुलिस एवं








