मध्यप्रदेश में आज से मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू, BLO घर-घर करेंगे सत्यापन

भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकतंत्र की सबसे बड़ी बुनियाद—मतदाता सूची—को और अधिक सही एवं अद्यतन बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। आज से प्रदेशभर में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) औपचारिक रूप से शुरू हो गया है। राज्य के 65,014 मतदान केंद्रों पर एक साथ यह प्रक्रिया प्रारंभ हुई।

सुबह से ही बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) मतदाताओं के घर-घर पहुँचकर जानकारी का सत्यापन करने में जुट गए। हर घर पर दस्तक, हर परिवार से संवाद और लोकतंत्र को मजबूत करने का यह सिलसिला आज से आगामी सप्ताहों तक जारी रहेगा।

★तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया

यह पुनरीक्षण कार्य तीन चरणों में किया जाएगा—

  1. डेटा सत्यापन और घर-घर संपर्क

  2. प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन

  3. दावे–आपत्तियों का निपटारा और अंतिम सूची जारी

यदि किसी परिवार में ऐसे सदस्य हैं जो मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं, तो आयोग उन्हें नोटिस जारी कर दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर देगा। अंतिम निर्णय संबंधित पंजीकरण अधिकारी (ERO) द्वारा किया जाएगा।

★ BLO आएं तो क्या करें?

निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं से सहयोग की अपील की है।

  • BLO नागरिकों से गणना पत्रक भरवाएँगे, लेकिन कोई भी दस्तावेज नहीं लेंगे

  • यदि किसी रेकॉर्ड में गड़बड़ी पाई जाती है, तो BLO सिर्फ ARO को सूचित करेंगे

  • BLO आयोग द्वारा जारी पहचान पत्र के साथ ही घर आएंगे

  • मतदाता पहचान पत्र देखकर ही जानकारी साझा करें

★ गणना पत्रक भरते समय सावधानी

हर मतदाता के लिए गणना पत्रक भरना अनिवार्य है।

यदि किसी का नाम दो जगह दर्ज है, तो उन्हें दो फॉर्म मिलेंगे, परंतु फॉर्म उसी क्षेत्र का भरना है जहाँ आप अपना नाम दर्ज करवाना चाहते हैं।

गलत जानकारी देना अपराध है
लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत गलत सूचना देने पर जुर्माना या जेल तक हो सकती है।

★ इन दस्तावेजों से होगी पहचान

प्रमुख मान्य दस्तावेज –

  • सरकारी/पेंशनर पहचान पत्र

  • पासपोर्ट

  • जन्म प्रमाण पत्र

  • मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय का प्रमाण पत्र

  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र

  • भूमि/मकान आवंटन प्रमाण पत्र

  • वन अधिकार प्रमाण पत्र

  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC)

  • पारिवारिक रजिस्टर

★ कब क्या होगा – समय सारिणी

प्रक्रिया तिथि
घर-घर सर्वे आज से 4 दिसंबर 2025 तक
प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशन 9 दिसंबर 2025
दावे-आपत्तियाँ 9 दिसंबर 2025 से 9 जनवरी 2026
दस्तावेज़ सत्यापन 9 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026
अंतिम मतदाता सूची जारी 7 फरवरी 2026

यह अभियान सिर्फ चुनाव की प्रक्रिया नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक को लोकतंत्र से सीधे जोड़ने की पहल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें

जीते जी तो नरक झेला, अब मरने के बाद भी चैन नहीं!’ ग्राम पंचायत सीतापुर के डूडा दुआरी गाँव में 8 सालों से लटका है श्मशान घाट का निर्माण, गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

सिंगरौली से लापता हुआ 6-चक्का ट्रक मऊगंज के सीतापुर में मिला लावारिस; चोरों ने उड़ाया ₹50,000 का माल, 2 बैटरियां और 250 लीटर डीजल पार; GPS से तलाशते हुए यहाँ तक पहुँचे ट्रक मालिक, थाना प्रभारी राम सिंह का बयान भी आया सामने

मध्य प्रदेश में दिव्यांगों के संवैधानिक अधिकारों की धज्जियाँ! ‘बाबाजी विश्वनाथ’ बस संचालक ने दिव्यांग कार्ड दिखाने पर भी नहीं दी 50% किराए की छूट, वसूला पूरा किराया; क्या मोहन यादव सरकार की साख सिर्फ कागजों पर है?

मऊगंज कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस के सामने से पुलिस की ही 2 गाड़ियों की बैटरियां पार; 24 घंटे की सुरक्षा और सीसीटीवी के दावों की चोरों ने निकाली हवा, महकमे में मचा हड़कंप, जनता पूछ रही— ‘जब पुलिस खुद सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का क्या होगा?’