महिला कांग्रेस को नई दिशा देने मऊगंज आएँगी सीमा सिंह जरहा

मऊगंज। महिला कांग्रेस की प्रादेशिक पर्यवेक्षक और रीवा जिला अध्यक्ष सीमा सिंह जरहा 29 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12 बजे मऊगंज कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगी। इस दौरान वे जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से मुलाकात करेंगी और महिला कांग्रेस संगठन को सशक्त एवं सक्रिय बनाने के लिए रणनीति पर चर्चा करेंगी। यह दौरा महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल के निर्देशन में चल रहे “संगठन सृजन अभियान” के तहत किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य महिला कांग्रेस की जमीनी पकड़ को मजबूत करना, महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को बढ़ाना और प्रत्येक जिले में सक्रिय नेतृत्व तैयार करना है, प्रदेश नेतृत्व द्वारा सीमा सिंह जरहा को मऊगंज जिले का प्रादेशिक प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके जिम्मे जिले के वरिष्ठ नेताओं, महिला कार्यकर्ताओं और कांग्रेस से जुड़े विभिन्न मोर्चा संगठनों के प्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर संगठन को नई ऊर्जा देना है। जानकारी के अनुसार सीमा सिंह जरहा मऊगंज दौरे के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरीलाल कोल, विधायक, पूर्व विधायक, महापौर, पार्षद, विधानसभा प्रत्याशी, लोकसभा प्रत्याशी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल एवं महिला कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्रियों से भेंट करेंगी। इस दौरान संगठन की वर्तमान स्थिति, बूथ स्तर तक महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी, एवं आने वाले चुनावों की तैयारी पर विशेष चर्चा होगी। महिला कांग्रेस प्रादेशिक पर्यवेक्षक सीमा सिंह जरहा ने कहा कि “महिला कांग्रेस को अब नई दिशा और ताकत देने का समय है। हम चाहती हैं कि हर जिले में ऐसी महिलाओं को आगे लाया जाए जो न केवल राजनीति को समझती हों, बल्कि समाज में परिवर्तन लाने की क्षमता भी रखती हों।” प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल ने भी सभी महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इस बैठक में सक्रिय रूप से शामिल हों और अपने विचार खुलकर रखें। जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरीलाल कोल ने बताया कि मऊगंज कांग्रेस कार्यालय में 29 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे आयोजित बैठक में जिले की सभी वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता, ब्लॉक अध्यक्ष, एवं पंचायत स्तर की पदाधिकारी उपस्थित रहेंगी। यह बैठक आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और महिला सशक्तिकरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें

जीते जी तो नरक झेला, अब मरने के बाद भी चैन नहीं!’ ग्राम पंचायत सीतापुर के डूडा दुआरी गाँव में 8 सालों से लटका है श्मशान घाट का निर्माण, गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

सिंगरौली से लापता हुआ 6-चक्का ट्रक मऊगंज के सीतापुर में मिला लावारिस; चोरों ने उड़ाया ₹50,000 का माल, 2 बैटरियां और 250 लीटर डीजल पार; GPS से तलाशते हुए यहाँ तक पहुँचे ट्रक मालिक, थाना प्रभारी राम सिंह का बयान भी आया सामने

मध्य प्रदेश में दिव्यांगों के संवैधानिक अधिकारों की धज्जियाँ! ‘बाबाजी विश्वनाथ’ बस संचालक ने दिव्यांग कार्ड दिखाने पर भी नहीं दी 50% किराए की छूट, वसूला पूरा किराया; क्या मोहन यादव सरकार की साख सिर्फ कागजों पर है?

मऊगंज कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस के सामने से पुलिस की ही 2 गाड़ियों की बैटरियां पार; 24 घंटे की सुरक्षा और सीसीटीवी के दावों की चोरों ने निकाली हवा, महकमे में मचा हड़कंप, जनता पूछ रही— ‘जब पुलिस खुद सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का क्या होगा?’