IND vs PAK: जीत के बाद सूर्यकुमार का बड़ा फैसला – पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ क्यों नहीं मिलाया?

एशिया कप 2025 के रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर टूर्नामेंट में शानदार आगाज़ किया। 14 सितंबर को खेले गए इस हाई-वोल्टेज मैच में टीम इंडिया ने हर विभाग में पाकिस्तान को पछाड़ दिया और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी कप्तानी और बल्लेबाज़ी दोनों से दिल जीत लिया। लेकिन मैच खत्म होने के बाद का नज़ारा सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। जब टीम इंडिया ने जीत दर्ज की तो सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से साफ इंकार कर दिया और सीधे मैदान छोड़ दिया।

इस फैसले के पीछे की वजह खुद सूर्यकुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताई। उन्होंने कहा कि यह कदम सोच-समझकर और देशहित में उठाया गया था। उन्होंने साफ कहा, “कुछ चीजें खेल भावना से भी ऊपर होती हैं। हमारी सरकार और BCCI की राय एक है। हम यहां खेल खेलने आए थे और मैदान पर सही जवाब दिया। लेकिन इस वक्त हम पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं। यह जीत हम उन वीर जवानों को समर्पित करते हैं जो ऑपरेशन सिंदूर में शामिल थे। हम चाहते हैं कि उन्हें हमेशा प्रेरणा मिले और जब भी मौका आए, हम उन्हें मुस्कुराने की वजह दें।”

मैच के दौरान टॉस के समय भी सूर्यकुमार ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था। वहीं, मैच खत्म होने के बाद साथी खिलाड़ी शिवम दुबे से विजयी छक्का लगाने पर जश्न मनाकर सीधे पवेलियन लौट गए। पाकिस्तानी खिलाड़ी हाथ मिलाने के इंतजार में रह गए।

दूसरी ओर, पाकिस्तान टीम के कोच माइक हेसन ने इस पूरे घटनाक्रम पर निराशा जताई। उन्होंने कहा, “हम हाथ मिलाने को तैयार थे, लेकिन भारतीय खिलाड़ी मैदान छोड़कर चले गए। यह हमारे लिए निराशाजनक था। हमने खराब खेला, लेकिन हम खेल भावना के तहत हाथ मिलाना चाहते थे। भारतीय टीम ने हमें हर विभाग में पछाड़ा, पर मैदान से ऐसे जाना हमारे लिए अप्रत्याशित था।”

सूर्यकुमार ने आगे बताया कि सोशल मीडिया के शोर से दूरी बनाकर टीम इंडिया ने संयम और फोकस बनाए रखा। उन्होंने कहा, “हमने यहां आने से पहले ही तय किया था कि 75 से 80 प्रतिशत तक बाहरी शोर से दूरी रखेंगे। यही वजह रही कि टीम साफ सोच और स्पष्ट रणनीति के साथ मैदान में उतरी और जीत हासिल की। फैंस का समर्थन हमें अतिरिक्त ऊर्जा देता है।”

टीम इंडिया की इस जीत और कप्तान सूर्यकुमार यादव के बयान ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारत सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि अपने रुख और देशहित के मुद्दों पर भी अडिग है। इस जीत को जहां क्रिकेट फैंस ने जश्न की तरह मनाया, वहीं सूर्यकुमार का पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने का फैसला एक सख्त संदेश बनकर सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें

जीते जी तो नरक झेला, अब मरने के बाद भी चैन नहीं!’ ग्राम पंचायत सीतापुर के डूडा दुआरी गाँव में 8 सालों से लटका है श्मशान घाट का निर्माण, गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

सिंगरौली से लापता हुआ 6-चक्का ट्रक मऊगंज के सीतापुर में मिला लावारिस; चोरों ने उड़ाया ₹50,000 का माल, 2 बैटरियां और 250 लीटर डीजल पार; GPS से तलाशते हुए यहाँ तक पहुँचे ट्रक मालिक, थाना प्रभारी राम सिंह का बयान भी आया सामने

मध्य प्रदेश में दिव्यांगों के संवैधानिक अधिकारों की धज्जियाँ! ‘बाबाजी विश्वनाथ’ बस संचालक ने दिव्यांग कार्ड दिखाने पर भी नहीं दी 50% किराए की छूट, वसूला पूरा किराया; क्या मोहन यादव सरकार की साख सिर्फ कागजों पर है?

मऊगंज कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस के सामने से पुलिस की ही 2 गाड़ियों की बैटरियां पार; 24 घंटे की सुरक्षा और सीसीटीवी के दावों की चोरों ने निकाली हवा, महकमे में मचा हड़कंप, जनता पूछ रही— ‘जब पुलिस खुद सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का क्या होगा?’