सीएम मोहन यादव की सख्ती: कलेक्टरों को चेतावनी – खाद वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

भोपाल:- मध्यप्रदेश में किसानों को खाद के लिए आए दिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहीं पर किसान घंटों लंबी लाइनों में खड़े नजर आते हैं तो कहीं हालात इतने बिगड़ जाते हैं कि पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ जाता है। बावजूद इसके प्रशासन और सरकार खाद की पर्याप्त उपलब्धता का दावा करती रही है। लेकिन किसानों की जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है।

इसी मुद्दे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गंभीर रुख अपनाया है। बुधवार को उन्होंने अचानक अधिकारियों की बैठक बुलाई और खाद वितरण व्यवस्था पर नाराजगी जताई। सीएम ने साफ निर्देश दिए कि किसानों को समय पर और सुगमता से खाद उपलब्ध कराना जिला कलेक्टरों की जिम्मेदारी है। अगर इसमें कोई गड़बड़ी या अव्यवस्था पाई जाती है तो संबंधित कलेक्टर को हटाने तक की कार्रवाई की जाएगी।

सीएम मोहन यादव ने स्पष्ट कहा कि सरकार हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ी है। जिलों में उर्वरक उपलब्धता की नियमित और सघन समीक्षा होनी चाहिए। साथ ही, खाद के स्टॉक की वास्तविक जानकारी जनप्रतिनिधियों के साथ भी साझा की जाए ताकि किसानों को स्थिति से भलीभांति अवगत कराया जा सके।

गौरतलब है कि प्रशासनिक दावों और जमीनी हालात में बड़ा फर्क देखने को मिल रहा है। रीवा जिले में मंगलवार को खाद को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा और पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें कई किसान घायल हो गए। कांग्रेस ने इस घटना पर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। वहीं, सतना में भी किसानों को खाद न मिलने से विवाद खड़ा हो गया।

लगातार बढ़ते विरोध और विवादों के बीच अब सीएम ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि खाद वितरण व्यवस्था पटरी पर नहीं आती तो इसकी जिम्मेदारी सीधे कलेक्टरों की होगी। किसानों को खाद की समस्या से निजात दिलाने के लिए सरकार अब कठोर कदम उठाने की तैयारी में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें

जीते जी तो नरक झेला, अब मरने के बाद भी चैन नहीं!’ ग्राम पंचायत सीतापुर के डूडा दुआरी गाँव में 8 सालों से लटका है श्मशान घाट का निर्माण, गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

सिंगरौली से लापता हुआ 6-चक्का ट्रक मऊगंज के सीतापुर में मिला लावारिस; चोरों ने उड़ाया ₹50,000 का माल, 2 बैटरियां और 250 लीटर डीजल पार; GPS से तलाशते हुए यहाँ तक पहुँचे ट्रक मालिक, थाना प्रभारी राम सिंह का बयान भी आया सामने

मध्य प्रदेश में दिव्यांगों के संवैधानिक अधिकारों की धज्जियाँ! ‘बाबाजी विश्वनाथ’ बस संचालक ने दिव्यांग कार्ड दिखाने पर भी नहीं दी 50% किराए की छूट, वसूला पूरा किराया; क्या मोहन यादव सरकार की साख सिर्फ कागजों पर है?

मऊगंज कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस के सामने से पुलिस की ही 2 गाड़ियों की बैटरियां पार; 24 घंटे की सुरक्षा और सीसीटीवी के दावों की चोरों ने निकाली हवा, महकमे में मचा हड़कंप, जनता पूछ रही— ‘जब पुलिस खुद सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का क्या होगा?’