
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत शनिवार को 71 जिलाध्यक्षों की नई सूची घोषित कर दी। यह सूची न केवल नए चेहरे लाने की कवायद है बल्कि 2028 के विधानसभा और 2029 के लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखकर बनाई गई रणनीति का हिस्सा भी है। जारी सूची में 50 नए नाम शामिल हैं, जबकि 21 पुराने जिलाध्यक्षों को यथावत रखा गया है। यानी कुल 70 प्रतिशत जिलाध्यक्ष नए चेहरे हैं। सूची में सबसे बड़ा संकेत पीढ़ी परिवर्तन का है। जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष और उमंग सिंघार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के बाद अब संगठनात्मक ढांचे में भी युवा और नए चेहरों को प्राथमिकता दी गई है। हालांकि, भोपाल शहर से प्रवीण सक्सेना और भोपाल ग्रामीण से अनोखी पटेल को नहीं बदला गया है। कांग्रेस के दिग्गज नेता जैसे कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, अजय सिंह, अरुण यादव, कांतिलाल भूरिया और मीनाक्षी नटराजन का अपने-अपने क्षेत्रों में दबदबा कायम रहा। ये नेता अपने समर्थकों को जिलाध्यक्ष बनवाने में सफल रहे। खासतौर पर दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह और भतीजे प्रियव्रत सिंह को जिलाध्यक्ष बनाकर पार्टी ने संकेत दिया कि बड़े नेताओं को भी संगठन में महत्व दिया जा रहा है। नई सूची में छह वर्तमान और 21 पूर्व विधायकों को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, सामाजिक संतुलन साधते हुए चार महिलाओं, दो मुस्लिम, एक जैन, 10 अनुसूचित जनजाति (एसटी), आठ अनुसूचित जाति (एससी) और 11 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के नेताओं को भी मौका दिया गया है।
विधायकों को मिली जिम्मेदारी
-
जयवर्धन सिंह (राघौगढ़)
-
महेश परमार (तराना)
-
संजय उइके (बैहर)
-
ओंकार सिंह मरकाम (डिंडौरी)
-
सिद्धार्थ कुशवाह (सतना)
-
देवेंद्र पटेल (सिलवानी)
महिलाओं को मिली जिम्मेदारी
-
आगर-मालवा: विजयलक्ष्मी तंवर
-
खंडवा शहर: प्रतिभा रघुवंशी
-
नरसिंहपुर: सुनीता पटेल
-
सिंगरौली ग्रामीण: सरस्वती सिंह मरकाम
बड़े नेताओं की पसंद के जिलाध्यक्ष
कमलनाथ ने छिंदवाड़ा और बालाघाट में अपने समर्थकों को जिलाध्यक्ष बनवाया, जबकि मीनाक्षी नटराजन की पसंद मंदसौर और रतलाम ग्रामीण में साफ नजर आई। अजय सिंह ने सीधी में अपने समर्थक को जिम्मेदारी दिलाई। उमंग सिंघार और अरुण यादव ने भी अपने क्षेत्रों में अपने करीबियों को जगह दिलवाई।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक 15 ऐसे जिलाध्यक्ष भी चुने गए हैं, जिन्होंने आवेदन तक नहीं किया था, लेकिन पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट और राहुल गांधी की सहमति के बाद उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई।
जिलेवार जिलाध्यक्षों की सूची
आगर मालवा – विजयलक्ष्मी तंवर
आलीराजपुर – मुकेश पटेल
अनूपपुर – श्याम कुमार गुड्डू
अशोक नगर – राजेंद्र कुशवाहा
बालाघाट – संजय उइके
बड़वानी – नागेश चौधरी
बैतूल – निलय विनोद डागा
भिंड ग्रामीण – रामाशीष बघेल
भिंड शहर – धर्मेंद्र भदोरिया
भोपाल शहर – प्रवीण सक्सेना
भोपाल ग्रामीण – अनोखी मानसिंह पटेल
बुरहानपुर शहर – हर्ष टांक रिंकू
बुरहानपुर ग्रामीण – रविंद्र महाजन
छतरपुर – गगन यादव
छिंदवाड़ा – विश्वनाथ ओखते
दमोह – मानक पटेल
दतिया – अशोक दांगी
देवास शहर – प्रयास गौतम
देवास ग्रामीण – मनीष चौधरी
धार – स्वतंत्र जोशी
डिंडोरी – ओंकार सिंह मरकाम
गुना – जयवर्धन सिंह
ग्वालियर शहर – सुरेंद्र यादव
ग्वालियर ग्रामीण – प्रभु दयाल जोहरे
हरदा – मोहन सई
इंदौर शहर – चिंटू चौकसे
इंदौर ग्रामीण – विपिन वानखेड़े
जबलपुर शहर – सौरभ नाटी शर्मा
जबलपुर ग्रामीण – संजय यादव
झाबुआ – प्रकाश रांका
कटनी शहर – अमित कुमार शुक्ला
कटनी ग्रामीण – कुंवर सौरभ सिंह
खंडवा शहर – प्रतिभा रघुवंशी
खंडवा ग्रामीण – उत्तम पाल सिंह पुरनी
खरगोन – रवि नायक
मैहर – धर्मेश घई
मंडला – डॉ. अशोक मर्सकोले
मंदसौर – महेंद्र सिंह गुर्जर
मऊगंज – हीरालाल कोल
मुरैना शहर – गजेंद्र जाटव
मुरैना ग्रामीण – मधुराज तोमर
नर्मदापुरम – शिवाकांत पांडे
नरसिंहपुर – सुनीता पटेल
नीमच – तरुण बाहेती
निवाड़ी – राजेश यादव
पांढुर्णा – जतन उइके
पन्ना – अनीस खान
रायसेन – देवेंद्र पटेल
राजगढ़ – प्रियव्रत सिंह
रतलाम सिटी – शांतिलाल वर्मा
रतलाम ग्रामीण – हर्ष विजय गहलोत
रीवा शहर – अशोक पटेल
रीवा ग्रामीण – राजेंद्र शर्मा
सागर शहर – महेश जाटव
सागर ग्रामीण – भूपेंद्र सिंह मोहंसा
सतना शहर – आरिफ इकबाल सिद्दीकी
सतना ग्रामीण – सिद्धार्थ कुशवाहा
सीहोर – राजीव गुजराती
सिवनी – नरेश मारवाई
शहडोल – अजय अवस्थी
शाजापुर – नरेश्वर प्रताप सिंह
श्योपुर – मांगीलाल बैरवा फौजी
शिवपुरी – मोहित अग्रवाल
सीधी – ज्ञान प्रताप सिंह
सिंगरौली शहर – प्रवीण सिंह चौहान
सिंगरौली ग्रामीण – सरस्वती सिंह मरकाम
टीकमगढ़ – नवीन साहू
उज्जैन शहर – मुकेश भाटी
उज्जैन ग्रामीण – महेश परमार
उमरिया – इंजीनियर विजय कुमार कोल
विदिशा – मोहित रघुवंशी













