108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी: भोपाल की कविता अहिरवार ने रास्ते में दिया बेटी को जन्म

भोपाल | आपातकालीन सेवाओं के महत्व को एक बार फिर सिद्ध करते हुए, भोपाल जिले की 108 एंबुलेंस सेवा ने मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता का उदाहरण पेश किया।

आज दिनांक 03 अगस्त को बगरोदा पाठर, भोपाल निवासी कविता अहिरवार, पत्नी अभिषेक अहिरवार (उम्र 26 वर्ष) को अचानक तेज प्रसव पीड़ा हुई। घबराए परिजनों ने बिना देर किए 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। जैसे ही कॉल सेंटर को अलर्ट मिला, तुरंत पीएस हुजूर क्षेत्र की एंबुलेंस (कोड: 4013) को रवाना किया गया।

एम्बुलेंस में तैनात इमर्जेंसी मेडिकल टेक्नीशियन विजेंद्र अग्रवाल और पायलट पन्नालाल अहिरवार मौके पर पहुंचे और महिला को प्राथमिक जांच के बाद अस्पताल ले जाने के लिए रवाना हुए। रास्ते में कविता की प्रसव पीड़ा अत्यधिक बढ़ गई, ऐसे में 108 टीम ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए कॉल सेंटर को जानकारी दी और परिजनों की सहमति लेने के बाद चलती एंबुलेंस में ही प्रसव कराने का निर्णय लिया।

स्टाफ की सतर्कता, प्रशिक्षण और मानवीय संवेदनशीलता की वजह से महिला ने सफलतापूर्वक एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। मां और नवजात को तत्परता से सीएचसी कैलाशनाथ कट्टजू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पूरी तरह से स्थिर है।

इस घटनाक्रम ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि 108 एंबुलेंस सेवा केवल आपातकालीन परिवहन ही नहीं, बल्कि जीवन रक्षक सेवा है, जो संकट की घड़ी में नई ज़िंदगी को भी सुरक्षित लाने की क्षमता रखती है।

एम्बुलेंस कर्मियों की सूझबूझ और तत्परता को पूरे क्षेत्र में सराहा जा रहा है, और स्थानीय निवासियों ने 108 स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें

जीते जी तो नरक झेला, अब मरने के बाद भी चैन नहीं!’ ग्राम पंचायत सीतापुर के डूडा दुआरी गाँव में 8 सालों से लटका है श्मशान घाट का निर्माण, गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

सिंगरौली से लापता हुआ 6-चक्का ट्रक मऊगंज के सीतापुर में मिला लावारिस; चोरों ने उड़ाया ₹50,000 का माल, 2 बैटरियां और 250 लीटर डीजल पार; GPS से तलाशते हुए यहाँ तक पहुँचे ट्रक मालिक, थाना प्रभारी राम सिंह का बयान भी आया सामने

मध्य प्रदेश में दिव्यांगों के संवैधानिक अधिकारों की धज्जियाँ! ‘बाबाजी विश्वनाथ’ बस संचालक ने दिव्यांग कार्ड दिखाने पर भी नहीं दी 50% किराए की छूट, वसूला पूरा किराया; क्या मोहन यादव सरकार की साख सिर्फ कागजों पर है?

मऊगंज कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस के सामने से पुलिस की ही 2 गाड़ियों की बैटरियां पार; 24 घंटे की सुरक्षा और सीसीटीवी के दावों की चोरों ने निकाली हवा, महकमे में मचा हड़कंप, जनता पूछ रही— ‘जब पुलिस खुद सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का क्या होगा?’