कलेक्टर ने दिलाई विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ, जागरूकता की मिसाल बनी मऊगंज

मऊगंज। “नशे को ना, जीवन को हां”—इसी संदेश के साथ मऊगंज जिले में नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत व्यापक जनजागरूकता की शुरुआत की गई। इस क्रम में पीएमश्री शासकीय शहीद केदारनाथ महाविद्यालय मऊगंज में एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें जिले के कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में कलेक्टर श्री जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि—

“आप सभी छात्र-छात्राएं केवल अपने परिवार का ही नहीं, बल्कि इस देश का भविष्य हैं। यदि आपने खुद को नशे की चपेट से बचा लिया, तो आप अपने जीवन को सफल बनाएंगे और राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि हर विद्यार्थी को चाहिए कि वह स्वयं नशे से दूर रहते हुए समाज के अन्य लोगों को भी जागरूक करें। यह एक सामाजिक जिम्मेदारी है जिसे निभाना समय की मांग है।

इस जागरूकता अभियान में जिले के अन्य शीर्ष अधिकारी भी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप कुमार सोनी, संयुक्त कलेक्टर श्री राजेश मेहता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह, एसडीओपी प्राची पाठक समेत महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस पहल के माध्यम से मऊगंज जिले में युवाओं को नशे से दूर रखने और स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करने की दिशा में एक मजबूत कदम उठाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें

जीते जी तो नरक झेला, अब मरने के बाद भी चैन नहीं!’ ग्राम पंचायत सीतापुर के डूडा दुआरी गाँव में 8 सालों से लटका है श्मशान घाट का निर्माण, गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

सिंगरौली से लापता हुआ 6-चक्का ट्रक मऊगंज के सीतापुर में मिला लावारिस; चोरों ने उड़ाया ₹50,000 का माल, 2 बैटरियां और 250 लीटर डीजल पार; GPS से तलाशते हुए यहाँ तक पहुँचे ट्रक मालिक, थाना प्रभारी राम सिंह का बयान भी आया सामने

मध्य प्रदेश में दिव्यांगों के संवैधानिक अधिकारों की धज्जियाँ! ‘बाबाजी विश्वनाथ’ बस संचालक ने दिव्यांग कार्ड दिखाने पर भी नहीं दी 50% किराए की छूट, वसूला पूरा किराया; क्या मोहन यादव सरकार की साख सिर्फ कागजों पर है?

मऊगंज कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस के सामने से पुलिस की ही 2 गाड़ियों की बैटरियां पार; 24 घंटे की सुरक्षा और सीसीटीवी के दावों की चोरों ने निकाली हवा, महकमे में मचा हड़कंप, जनता पूछ रही— ‘जब पुलिस खुद सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का क्या होगा?’