“नशे के खिलाफ मऊगंज में बुलंद हुई आवाज – कलेक्टर ने किया हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ”

मऊगंज| नशा सिर्फ एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को भीतर से खोखला कर देता है। इसी सोच को लेकर मऊगंज जिले में “नशामुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत एक महत्त्वपूर्ण हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान का शुभारंभ कलेक्टर संजय कुमार जैन ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में नशा विरोधी संदेश-पटल पर हस्ताक्षर कर किया। कलेक्टर श्री जैन ने इस मौके पर कहा – “नशा सबसे बड़ी सामाजिक बुराई है, जो तन, मन और धन तीनों का नाश करता है। यह न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि कई अपराधों और पारिवारिक विघटन की जड़ भी यही है। हम सभी को मिलकर इस बुराई के खिलाफ खड़ा होना होगा। समाज का हर नागरिक यदि इस अभियान से जुड़े, तो एक नशामुक्त जिला, राज्य और देश की कल्पना साकार हो सकती है।”

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने भी हस्ताक्षर कर इस अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। उन्होंने कहा – “जिले के विभिन्न हिस्सों में नशे के खिलाफ जागरूकता लाने के लिए नुक्कड़ नाटक, नारा लेखन, पोस्टर प्रतियोगिता और निबंध लेखन जैसे कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। हर थाना और पुलिस चौकी पर भी लोगों को नशे की बुराइयों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।”

कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर राजेश मेहता, एसडीएम हनुमना रश्मि चतुर्वेदी समेत कई प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने हस्ताक्षर कर अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। अभियान के जरिए जनभागीदारी को प्रेरित किया गया, ताकि समाज में एकजुट होकर नशे के खिलाफ एक प्रभावी मोर्चा बनाया जा सके। यह हस्ताक्षर अभियान न सिर्फ प्रशासनिक स्तर पर, बल्कि सामाजिक स्तर पर भी एक सकारात्मक संदेश बनकर उभरा है। “नशामुक्त मऊगंज” की ओर यह एक ठोस और प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें

जीते जी तो नरक झेला, अब मरने के बाद भी चैन नहीं!’ ग्राम पंचायत सीतापुर के डूडा दुआरी गाँव में 8 सालों से लटका है श्मशान घाट का निर्माण, गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

सिंगरौली से लापता हुआ 6-चक्का ट्रक मऊगंज के सीतापुर में मिला लावारिस; चोरों ने उड़ाया ₹50,000 का माल, 2 बैटरियां और 250 लीटर डीजल पार; GPS से तलाशते हुए यहाँ तक पहुँचे ट्रक मालिक, थाना प्रभारी राम सिंह का बयान भी आया सामने

मध्य प्रदेश में दिव्यांगों के संवैधानिक अधिकारों की धज्जियाँ! ‘बाबाजी विश्वनाथ’ बस संचालक ने दिव्यांग कार्ड दिखाने पर भी नहीं दी 50% किराए की छूट, वसूला पूरा किराया; क्या मोहन यादव सरकार की साख सिर्फ कागजों पर है?

मऊगंज कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस के सामने से पुलिस की ही 2 गाड़ियों की बैटरियां पार; 24 घंटे की सुरक्षा और सीसीटीवी के दावों की चोरों ने निकाली हवा, महकमे में मचा हड़कंप, जनता पूछ रही— ‘जब पुलिस खुद सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का क्या होगा?’