मऊगंज कलेक्टर ने दिए निर्देश – सीएम हेल्पलाइन, बाढ़ राहत, ई-केवाईसी और खाद वितरण पर जताई सख्ती

मऊगंज। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने कलेक्टर कार्यालय मऊगंज के सभागार में आयोजित टीएल बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का शीघ्र, संतुष्टिपूर्ण निराकरण कर रैंकिंग में सुधार लाएं। उन्होंने विशेष रूप से 50 दिन से अधिक समय से लंबित प्रकरणों और समाधान ऑनलाइन के तहत प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता से हल करने के निर्देश दिए। साथ ही सीएम डैशबोर्ड और सीएस मॉनिट से प्राप्त पत्रों का तीन दिवस में निराकरण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा बैठक में बाढ़ से हुई क्षति पर भी गंभीर चर्चा हुई। कलेक्टर ने कहा कि गत सप्ताह की भारी वर्षा के कारण जिले के कई क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बनी, जिससे सड़कों और पुलों को नुकसान हुआ है। लोक निर्माण विभाग और आरडीसी को निर्देशित किया गया कि क्षतिग्रस्त सड़कों का तत्काल मरम्मत कार्य प्रारंभ किया जाए। नईगढ़ी के समीप पुल के एप्रोच रोड को प्राथमिकता में लेकर मजबूत निर्माण कराया जाए।

सभी एसडीएम को बाढ़ से क्षतिग्रस्त मकानों और परिसंपत्तियों का शीघ्र सर्वे कर राहत राशि के प्रकरण प्रस्तुत करने को कहा गया। साथ ही जिले के सभी जर्जर शासकीय भवनों की सूची एक सप्ताह में प्रस्तुत कर उन्हें आमजन की सुरक्षा के लिए गिराने की कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में समग्र पोर्टल पर ई-केवाईसी की धीमी प्रगति पर भी चिंता जताई गई। कलेक्टर ने कहा कि नगरीय निकाय और जनपद पंचायत शिविर लगाकर शेष हितग्राहियों का शीघ्र ई-केवाईसी अपडेशन करें, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को समय पर मिल सके। इसके अतिरिक्त कलेक्टर जैन ने किसानों को खाद और बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों और विपणन संघ में खाद की पर्याप्त व्यवस्था है, लेकिन उसकी सतत निगरानी आवश्यक है, जिससे किसानों को समय पर खाद उपलब्ध हो सके और कालाबाजारी पर रोक लगे। बैठक में आपदा प्रबंधन, उचित मूल्य की दुकानों से खाद्यान्न वितरण, और ई-ऑफिस संचालन पर भी समीक्षा की गई। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर राजेश मेहता, एसडीएम हनुमना रश्मि चतुर्वेदी सहित जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें

जीते जी तो नरक झेला, अब मरने के बाद भी चैन नहीं!’ ग्राम पंचायत सीतापुर के डूडा दुआरी गाँव में 8 सालों से लटका है श्मशान घाट का निर्माण, गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

सिंगरौली से लापता हुआ 6-चक्का ट्रक मऊगंज के सीतापुर में मिला लावारिस; चोरों ने उड़ाया ₹50,000 का माल, 2 बैटरियां और 250 लीटर डीजल पार; GPS से तलाशते हुए यहाँ तक पहुँचे ट्रक मालिक, थाना प्रभारी राम सिंह का बयान भी आया सामने

मध्य प्रदेश में दिव्यांगों के संवैधानिक अधिकारों की धज्जियाँ! ‘बाबाजी विश्वनाथ’ बस संचालक ने दिव्यांग कार्ड दिखाने पर भी नहीं दी 50% किराए की छूट, वसूला पूरा किराया; क्या मोहन यादव सरकार की साख सिर्फ कागजों पर है?

मऊगंज कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस के सामने से पुलिस की ही 2 गाड़ियों की बैटरियां पार; 24 घंटे की सुरक्षा और सीसीटीवी के दावों की चोरों ने निकाली हवा, महकमे में मचा हड़कंप, जनता पूछ रही— ‘जब पुलिस खुद सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का क्या होगा?’