सत्ता के साए में खून! BJP नेता की गिरफ्तारी से मचा सियासी भूचाल

मऊगंज -नईगड़ी थाना क्षेत्र के देवरी सेंगरान गांव से आई एक सनसनीखेज खबर ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। यहां 17 वर्षीय सुमित शर्मा की निर्मम हत्या के करीब 11 महीने बाद भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष दुर्गेश तिवारी की गिरफ्तारी ने राजनीतिक गलियारों में भूचाल ला दिया है! सुमित शर्मा, जो अपने माता-पिता का इकलौता सहारा था, 15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस के दिन घर से निकला और फिर कभी लौटकर नहीं आया। अगले दिन उसका शव खेत में खून से सना हुआ मिला, शरीर पर चाकू के कई गहरे घाव थे। गांव के शांत माहौल को उस दिन जैसे किसी ने लहूलुहान कर दिया हो। जांच में यह बात सामने आई कि सुमित का एक लड़की से प्रेम संबंध था, जिसे लड़की का परिवार स्वीकार नहीं कर पा रहा था। धीरे-धीरे शक की सुई अर्पित त्रिपाठी, अनीत त्रिपाठी और दुर्गेश तिवारी की ओर घूमी। करीब 11 महीनों की लंबी तफ्तीश और गुप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया। मामला तब और भी पेचीदा और संवेदनशील हो गया जब सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें हत्या के बाद दुर्गेश तिवारी अपने घर में मिठाई बांटते नजर आया। जैसे कि किसी बड़ी जीत का जश्न मना रहा हो। यही नहीं, एक वीडियो में एक भाजपा विधायक की हूटर लगी गाड़ी भी आरोपी के घर के बाहर खड़ी दिखी, और दुर्गेश तिवारी उन्हें अगवानी करता हुआ कैमरे में कैद हुआ। यह दृश्य जनता के मन में कई गंभीर सवाल खड़े करता है — क्या न्याय सत्ता की छांव में दब गया था? क्या आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा था? पुलिस अधीक्षक ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बयान दिया है कि वायरल वीडियो और तस्वीरों को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है और यदि किसी भी स्तर पर राजनीतिक हस्तक्षेप या संरक्षण की पुष्टि होती है, तो उस पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। यह मामला सिर्फ एक हत्या की कहानी नहीं है, यह उस सच्चाई की परतें खोल रहा है, जिसमें सत्ता, संरक्षण और साजिश का त्रिकोण नज़र आ रहा है। जनता को अब यह जानने का हक है कि क्या न्याय केवल आम नागरिकों के लिए है, या फिर नेताओं के लिए अलग मापदंड तय हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें

जीते जी तो नरक झेला, अब मरने के बाद भी चैन नहीं!’ ग्राम पंचायत सीतापुर के डूडा दुआरी गाँव में 8 सालों से लटका है श्मशान घाट का निर्माण, गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

सिंगरौली से लापता हुआ 6-चक्का ट्रक मऊगंज के सीतापुर में मिला लावारिस; चोरों ने उड़ाया ₹50,000 का माल, 2 बैटरियां और 250 लीटर डीजल पार; GPS से तलाशते हुए यहाँ तक पहुँचे ट्रक मालिक, थाना प्रभारी राम सिंह का बयान भी आया सामने

मध्य प्रदेश में दिव्यांगों के संवैधानिक अधिकारों की धज्जियाँ! ‘बाबाजी विश्वनाथ’ बस संचालक ने दिव्यांग कार्ड दिखाने पर भी नहीं दी 50% किराए की छूट, वसूला पूरा किराया; क्या मोहन यादव सरकार की साख सिर्फ कागजों पर है?

मऊगंज कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस के सामने से पुलिस की ही 2 गाड़ियों की बैटरियां पार; 24 घंटे की सुरक्षा और सीसीटीवी के दावों की चोरों ने निकाली हवा, महकमे में मचा हड़कंप, जनता पूछ रही— ‘जब पुलिस खुद सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का क्या होगा?’