रीवा संभाग में नशे के खिलाफ चला बुलडोजर – उपमुख्यमंत्री ने की सराहना, दी सख्त कार्रवाई के निर्देश

रीवा संभाग में बीते छह महीने से जारी नशामुक्ति अभियान को उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने बड़ी सफलता बताया है। उन्होंने नशे के खिलाफ इस अभियान की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दो टूक शब्दों में निर्देश दिए—“नशे के सौदागरों पर कड़ी कार्रवाई करें, और नशीली सामग्री के तंत्र को जड़ से खत्म करें।” रीवा सर्किट हाउस में हुई समीक्षा बैठक में श्री शुक्ल ने स्पष्ट किया कि नशा सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे समाज और भविष्य को तबाह करता है। उन्होंने कहा कि “विंध्य क्षेत्र में हो रहा विकास तभी सार्थक होगा, जब हमारी भावी पीढ़ी नशे से दूर रहे।” उपमुख्यमंत्री ने विशेष रूप से कोरेक्स और अन्य नशीले कफ सिरप की तस्करी पर चिंता जताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे पदार्थों के निर्माण से लेकर बिक्री तक की पूरी सप्लाई चेन पर निगरानी रखी जाए। साथ ही, केवल अपराधियों पर कार्रवाई ही नहीं, बल्कि नशा पीड़ितों के पुनर्वास की व्यवस्था भी की जाए। उन्होंने समाज के हर वर्ग से इस मुहिम में सहयोग देने की अपील की।

इस दौरान रीवा संभाग के पुलिस महानिरीक्षक श्री गौरव राजपूत ने नशे के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की रिपोर्ट पेश की। उन्होंने बताया कि:

  • पिछले 6 माह में 2 करोड़ रुपए से अधिक की नशीली सामग्री जप्त की गई है।

  • एक दिन में ही 22 लाख की अवैध शराब जब्त कर 1017 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।

  • रीवा जिले में 2023 में 176, 2024 में 162, और 2025 में अब तक 129 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।

  • पशु तस्करी में लिप्त 32 अपराधियों को जेल भेजा गया और 2000 से अधिक पशुओं को छुड़ाकर गौशालाओं में भेजा गया है।

  • 250 से अधिक गुमशुदा व्यक्तियों को बरामद कर परिजनों को सौंपा गया।

  • रात्रिकालीन गश्त और फरार वारंटियों पर भी विशेष फोकस किया जा रहा है।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल सहित कई विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल के अनुसार, नशे के खिलाफ यह मुहिम तभी सफल होगी जब समाज, सरकार और पुलिस एकजुट होकर इसे जड़ से समाप्त करने का संकल्प लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें

जीते जी तो नरक झेला, अब मरने के बाद भी चैन नहीं!’ ग्राम पंचायत सीतापुर के डूडा दुआरी गाँव में 8 सालों से लटका है श्मशान घाट का निर्माण, गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

सिंगरौली से लापता हुआ 6-चक्का ट्रक मऊगंज के सीतापुर में मिला लावारिस; चोरों ने उड़ाया ₹50,000 का माल, 2 बैटरियां और 250 लीटर डीजल पार; GPS से तलाशते हुए यहाँ तक पहुँचे ट्रक मालिक, थाना प्रभारी राम सिंह का बयान भी आया सामने

मध्य प्रदेश में दिव्यांगों के संवैधानिक अधिकारों की धज्जियाँ! ‘बाबाजी विश्वनाथ’ बस संचालक ने दिव्यांग कार्ड दिखाने पर भी नहीं दी 50% किराए की छूट, वसूला पूरा किराया; क्या मोहन यादव सरकार की साख सिर्फ कागजों पर है?

मऊगंज कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस के सामने से पुलिस की ही 2 गाड़ियों की बैटरियां पार; 24 घंटे की सुरक्षा और सीसीटीवी के दावों की चोरों ने निकाली हवा, महकमे में मचा हड़कंप, जनता पूछ रही— ‘जब पुलिस खुद सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का क्या होगा?’