
मऊगंज, मध्यप्रदेश। जिला मऊगंज एक बार फिर सामाजिक संगठनों की सक्रियता का गवाह बना, जब अखिल भारतीय वैश्य समाज की निर्वाचन बैठक ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न हुई। इस गरिमामयी बैठक में सर्वसम्मति से सुलेंद्र गुप्ता उर्फ़ “गेंद बाबू” को जिला अध्यक्ष चुना गया, जबकि उदय केशरी को जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। इस पूरे आयोजन की अध्यक्षता अखिल भारतीय केसरवानी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय कृष्ण कुमार गुप्ता ने की, और उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को गौरवपूर्ण बना दिया। साथ ही मंच पर विशेष रूप से मौजूद रहे राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय केसरवानी, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य दिनेश केशरवानी, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से प्रदेश अध्यक्ष हनुमान केशरवानी एवं पुष्पराज केशरवानी जैसे सम्मानित नेता, जिन्होंने वैश्य समाज की मजबूती पर बल दिया।

कार्यक्रम में वैश्य समाज की भारी उपस्थिति देखी गई, और जैसे ही सुलेंद्र गुप्ता का नाम अध्यक्ष के लिए घोषित हुआ, पूरे सभागार में तालियों की गूंज और समर्थन की लहर दौड़ पड़ी। नवनियुक्त अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को बधाइयों का तांता लग गया। व्यापारी संघ के अध्यक्ष छेदी लाल गुप्ता, सीताराम गुप्ता, दिनेश गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, संजय गुप्ता, नगर अध्यक्ष जवाहरलाल गुप्ता, और समाज के दर्जनों वरिष्ठजन एवं युवाओं ने शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मानिकलाल, रामपाल, सीताराम, मनोज, मनीष, प्रमोद, जितेंद्र, सोम, राजेन्द्र, दीपू, अनीश, मुनींद्र, नीलेश, राजेश, राजकुमार, बैजनाथ, रतनलाल, रामायण, रामसजीवन, महेश, शिवप्रसाद, बाली, हिमांशु, विक्रम, विमल आदि कई गणमान्य नागरिकों ने अपनी भागीदारी और समर्थन से कार्यक्रम को सफल बनाया।

नवनियुक्त अध्यक्ष सुलेंद्र गुप्ता ने सभी वरिष्ठों और समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “समाज की मजबूती और युवाओं की भागीदारी ही हमारी प्राथमिकता है। वैश्य समाज को संगठित कर आगे बढ़ाया जाएगा, और हर वर्ग को साथ लेकर चला जाएगा।” यह कार्यक्रम न केवल एक संगठनात्मक प्रक्रिया थी, बल्कि समाज की एकता, जागरूकता और नेतृत्व की शक्ति का प्रदर्शन भी था। मऊगंज में वैश्य समाज का यह मजबूत संगठन भविष्य में सामाजिक समरसता और व्यापारिक उन्नति का सेतु बनेगा, यह भरोसा सभी ने व्यक्त किया।













