मऊगंज में कुदरत का कहर: पेड़ के नीचे छिपे तीन लोगों पर गिरी आसमानी बिजली, मौके पर मौत

मध्य प्रदेश में मौसम का रौद्र रूप थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हो रही भारी बारिश ने कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं, वहीं अब यह बारिश लोगों की जान भी ले रही है। रीवा जिले के मऊगंज नगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह भयावह हादसा शनिवार दोपहर मऊगंज नगर के वार्ड क्रमांक 01 में हुआ। जानकारी के मुताबिक, मृतक दुबगवा कुर्मियान के रहने वाले थे और मवेशी चराने के लिए निकले थे। अचानक मौसम बिगड़ा और बारिश शुरू हो गई, जिससे बचने के लिए तीनों एक पेड़ के नीचे जा खड़े हुए। लेकिन दुर्भाग्य ने ऐसा प्रहार किया कि उसी पेड़ पर आकाशीय बिजली आ गिरी और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल मऊगंज ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान गांव के ही निवासियों के रूप में हुई है, जिनकी मौत ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है। जैसे ही घटना की जानकारी प्रशासन को मिली, कलेक्टर संजय कुमार जैन मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए प्रत्येक परिवार को शासन की ओर से 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। साथ ही यह भी भरोसा दिलाया कि प्रशासन हरसंभव सहायता करेगा। कलेक्टर जैन ने आम जनता से अपील की कि खराब मौसम के दौरान विशेष सतर्कता बरतें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बारिश या बिजली गिरने की संभावना के समय किसी पेड़, ऊंचे स्थान या खुले मैदान में जाने से बचें। शहर में भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो चुका है। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, घरों में पानी घुस चुका है और लोग भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। बिजली की आंख-मिचौनी, टूटे सड़क संपर्क और जनहानि ने इस आपदा को और अधिक भयावह बना दिया है। यह हादसा प्रशासन और नागरिकों दोनों के लिए एक चेतावनी है कि मौसम की अनदेखी जानलेवा हो सकती है। अब समय है कि सतर्कता को आदत बनाकर अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें

जीते जी तो नरक झेला, अब मरने के बाद भी चैन नहीं!’ ग्राम पंचायत सीतापुर के डूडा दुआरी गाँव में 8 सालों से लटका है श्मशान घाट का निर्माण, गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

सिंगरौली से लापता हुआ 6-चक्का ट्रक मऊगंज के सीतापुर में मिला लावारिस; चोरों ने उड़ाया ₹50,000 का माल, 2 बैटरियां और 250 लीटर डीजल पार; GPS से तलाशते हुए यहाँ तक पहुँचे ट्रक मालिक, थाना प्रभारी राम सिंह का बयान भी आया सामने

मध्य प्रदेश में दिव्यांगों के संवैधानिक अधिकारों की धज्जियाँ! ‘बाबाजी विश्वनाथ’ बस संचालक ने दिव्यांग कार्ड दिखाने पर भी नहीं दी 50% किराए की छूट, वसूला पूरा किराया; क्या मोहन यादव सरकार की साख सिर्फ कागजों पर है?

मऊगंज कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस के सामने से पुलिस की ही 2 गाड़ियों की बैटरियां पार; 24 घंटे की सुरक्षा और सीसीटीवी के दावों की चोरों ने निकाली हवा, महकमे में मचा हड़कंप, जनता पूछ रही— ‘जब पुलिस खुद सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का क्या होगा?’