सीधी में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक मोड़: चचेरे भाई ने सिर पर मारी लाठी, हालत गंभीर

सीधी, रविवार दोपहर सीधी जिले के सिंहावल थाना क्षेत्र अंतर्गत सबैचा गांव में जमीनी विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया। विवादित जमीन पर निर्माण कार्य रोकने को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। रिश्ते में चचेरे भाई रहे दो पक्षों के बीच चले इस विवाद में एक बुजुर्ग के सिर पर लाठी मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। घटना दोपहर करीब 12:30 बजे की है, जब 60 वर्षीय कैलाश बहेलिया, निवासी सबैचा, अपने चचेरे भाई भोले शंकर बहेलिया को जमीन पर निर्माण कार्य रोकने के लिए कहने गए थे। यह वही जमीन है जिस पर तहसील न्यायालय ने पहले ही स्थगन आदेश (Stay Order) जारी किया था। लेकिन आरोप है कि इस आदेश की अनदेखी करते हुए भोले शंकर निर्माण करा रहे थे। जब कैलाश ने विरोध किया, तो मामला गरम हो गया। देखते ही देखते गाली-गलौज शुरू हो गई और आरोप है कि भोले शंकर की पत्नी राधिका और उनके बच्चों ने मिलकर कैलाश पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में कैलाश के सिर पर गंभीर चोट आई और उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

सिंहावल चौकी प्रभारी विशाल शर्मा ने बताया कि मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि विवाद की यह जमीन जबलपुर हाईकोर्ट में भी विचाराधीन है।

यह घटना प्रशासन की उस विफलता की ओर इशारा करती है जहां न्यायालय द्वारा जारी स्थगन आदेश की खुलेआम अवहेलना की जा रही है। सवाल यह भी उठता है कि अगर समय पर प्रशासन ने हस्तक्षेप किया होता, तो क्या कैलाश की यह हालत होती?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें

जीते जी तो नरक झेला, अब मरने के बाद भी चैन नहीं!’ ग्राम पंचायत सीतापुर के डूडा दुआरी गाँव में 8 सालों से लटका है श्मशान घाट का निर्माण, गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

सिंगरौली से लापता हुआ 6-चक्का ट्रक मऊगंज के सीतापुर में मिला लावारिस; चोरों ने उड़ाया ₹50,000 का माल, 2 बैटरियां और 250 लीटर डीजल पार; GPS से तलाशते हुए यहाँ तक पहुँचे ट्रक मालिक, थाना प्रभारी राम सिंह का बयान भी आया सामने

मध्य प्रदेश में दिव्यांगों के संवैधानिक अधिकारों की धज्जियाँ! ‘बाबाजी विश्वनाथ’ बस संचालक ने दिव्यांग कार्ड दिखाने पर भी नहीं दी 50% किराए की छूट, वसूला पूरा किराया; क्या मोहन यादव सरकार की साख सिर्फ कागजों पर है?

मऊगंज कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस के सामने से पुलिस की ही 2 गाड़ियों की बैटरियां पार; 24 घंटे की सुरक्षा और सीसीटीवी के दावों की चोरों ने निकाली हवा, महकमे में मचा हड़कंप, जनता पूछ रही— ‘जब पुलिस खुद सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का क्या होगा?’