रीवा में नशे का कारोबार बेलगाम: स्टूडियो और किराना दुकान से बिक रही अवैध शराब, पुलिस के दावों की खुली पोल

रीवा शहर में नशे का व्यापार अब कानून से नहीं, बल्कि वीडियो से पकड़ा जा रहा है। चोरहटा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर अवैध शराब बिक्री के वीडियो सामने आने के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। ये वीडियो न सिर्फ प्रशासन की लापरवाही को उजागर करते हैं, बल्कि यह भी साबित करते हैं कि रीवा में नशे का जाल पुलिस की आंखों के सामने फैलता जा रहा है। पहला वीडियो उमरी स्थित सांची डेयरी के पास की एक किराना दुकान का है, जहां दिनदहाड़े गुमटी से खुलेआम शराब बेची जा रही है। आश्चर्य की बात यह है कि पुलिस की गश्त इसी इलाके में चलती रहती है, लेकिन नशे का यह अड्डा पुलिस की आंखों से बचा कैसे रह गया? दूसरा वीडियो चोरहटा के वार्ड क्रमांक 4, NH-07 के एक स्टूडियो का है। यहां स्टूडियो की आड़ में शराब बेची जा रही है। यह स्थान पुलिस निगरानी क्षेत्र के अंतर्गत आता है, लेकिन फिर भी न कोई दबिश, न कोई कार्रवाई। सवाल उठता है कि क्या पुलिस की चुप्पी महज लापरवाही है या जानबूझकर आंखें मूंद ली गई हैं? स्थानीय निवासियों का कहना है कि ये isolated cases नहीं हैं। रीवा शहर में बिछिया, विश्वविद्यालय, ढेकहा, चोरहटा और कोतवाली थाना क्षेत्र जैसे इलाकों में अवैध शराब की बिक्री आम बात हो चुकी है। लेकिन पुलिस और आबकारी विभाग सिर्फ कागजों में अभियान चलाते नजर आते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी लक्ष्मी चौराहा, जो चोरहटा थाना से चंद कदमों की दूरी पर है, वहां अवैध शराब बिक्री का मामला सामने आया था। उस समय तत्कालीन कार्रवाई में आरोपी प्रदीप को पकड़ा गया था। लेकिन लगता है कार्रवाई केवल ‘दिखावटी परफॉर्मेंस’ बन कर रह गई है। अब जब वीडियो वायरल हो गए हैं, तब जाकर हरकत में आई पुलिस। एसपी विवेक सिंह ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। एडिशनल एसपी विवेक लाल ने कहा है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और अगर कोई व्यक्ति इसमें संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लेकिन बड़ा सवाल यही है:
क्या ये जांच भी सिर्फ वीडियो की तरह सोशल मीडिया तक सिमट कर रह जाएगी? या वाकई रीवा शहर को नशे के इस दलदल से बाहर निकाला जाएगा?

क्योंकि एक बात साफ है –
जब स्टूडियो और किराना दुकानें शराब ठिकाने बन जाएं, और पुलिस “वॉचिंग मोड” में रहे – तब सिस्टम की चुप्पी सबसे बड़ा अपराध बन जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें

जीते जी तो नरक झेला, अब मरने के बाद भी चैन नहीं!’ ग्राम पंचायत सीतापुर के डूडा दुआरी गाँव में 8 सालों से लटका है श्मशान घाट का निर्माण, गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

सिंगरौली से लापता हुआ 6-चक्का ट्रक मऊगंज के सीतापुर में मिला लावारिस; चोरों ने उड़ाया ₹50,000 का माल, 2 बैटरियां और 250 लीटर डीजल पार; GPS से तलाशते हुए यहाँ तक पहुँचे ट्रक मालिक, थाना प्रभारी राम सिंह का बयान भी आया सामने

मध्य प्रदेश में दिव्यांगों के संवैधानिक अधिकारों की धज्जियाँ! ‘बाबाजी विश्वनाथ’ बस संचालक ने दिव्यांग कार्ड दिखाने पर भी नहीं दी 50% किराए की छूट, वसूला पूरा किराया; क्या मोहन यादव सरकार की साख सिर्फ कागजों पर है?

मऊगंज कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस के सामने से पुलिस की ही 2 गाड़ियों की बैटरियां पार; 24 घंटे की सुरक्षा और सीसीटीवी के दावों की चोरों ने निकाली हवा, महकमे में मचा हड़कंप, जनता पूछ रही— ‘जब पुलिस खुद सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का क्या होगा?’