सीधी में रेत माफियाओं का तांडव: सोन घड़ियाल टीम पर हमला, कर्मचारियों को बंधक बनाकर की पिटाई

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची सोन घड़ियाल विभाग की टीम पर रेत माफियाओं ने हमला कर दिया। यह सनसनीखेज घटना सिहावल जनपद क्षेत्र के सोन नदी स्थित खुटेली घाट की है, जहां मंगलवार देर रात करीब 3 बजे यह वारदात हुई।

जानकारी के अनुसार, सोन घड़ियाल विभाग को खुटेली घाट पर अवैध रेत खनन की सूचना मिली थी। सूचना के बाद टीम बहरी थाना क्षेत्र में स्थित घाट पर पहुंची, जहां मौके पर अवैध उत्खनन जारी था। अधिकारियों को देखते ही कुछ लोग अपने ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग निकले।

लेकिन कुछ ही देर बाद रेत माफिया संगठित होकर वापस लौट आए और टीम को चारों तरफ से घेर लिया। आरोप है कि माफियाओं ने कर्मचारियों को बंधक बना लिया और उनके साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हमले के बाद आरोपी मौके से अवैध उत्खनन में इस्तेमाल हो रहे ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए।

इस मामले में बहरी थाने में लवकेश उपाध्याय, प्रभांशु पाठक, पतुलखी निवासी समेत एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई सोन घड़ियाल विभाग के डिप्टी संजीव सोनकर और कर्मचारी एहसान मलिक की शिकायत पर की गई।

फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें

जीते जी तो नरक झेला, अब मरने के बाद भी चैन नहीं!’ ग्राम पंचायत सीतापुर के डूडा दुआरी गाँव में 8 सालों से लटका है श्मशान घाट का निर्माण, गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

सिंगरौली से लापता हुआ 6-चक्का ट्रक मऊगंज के सीतापुर में मिला लावारिस; चोरों ने उड़ाया ₹50,000 का माल, 2 बैटरियां और 250 लीटर डीजल पार; GPS से तलाशते हुए यहाँ तक पहुँचे ट्रक मालिक, थाना प्रभारी राम सिंह का बयान भी आया सामने

मध्य प्रदेश में दिव्यांगों के संवैधानिक अधिकारों की धज्जियाँ! ‘बाबाजी विश्वनाथ’ बस संचालक ने दिव्यांग कार्ड दिखाने पर भी नहीं दी 50% किराए की छूट, वसूला पूरा किराया; क्या मोहन यादव सरकार की साख सिर्फ कागजों पर है?

मऊगंज कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस के सामने से पुलिस की ही 2 गाड़ियों की बैटरियां पार; 24 घंटे की सुरक्षा और सीसीटीवी के दावों की चोरों ने निकाली हवा, महकमे में मचा हड़कंप, जनता पूछ रही— ‘जब पुलिस खुद सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का क्या होगा?’