सीधी पुलिस का ‘मिडनाइट’ एक्शन: मूड़ा पहाड़ के जंगलों में फिल्मी पीछा, 35 लाख का गांजा और कंटेनर जब्त!

हरियाणा नंबर के कंटेनर से तस्करी का बड़ा खेल; पुलिस की घेराबंदी देख अंधेरे में कूदे तस्कर, 36 किलो गांजा छोड़कर हुए फरार!

**सीधी |** मादक पदार्थों के खिलाफ सीधी पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी और साहसिक कार्रवाई को अंजाम दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक **संतोष कोरी** के निर्देशन में अमिलिया पुलिस ने रात के अंधेरे में घेराबंदी कर एक अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से **36.260 किलोग्राम अवैध गांजा** और एक भारी-भरकम कंटेनर जब्त किया है, जिसकी कुल कीमत **₹35,55,900/-** आंकी गई है। जानकारी के अनुसार, 14 जनवरी की रात अमिलिया थाना प्रभारी **निरीक्षक राकेश बैस** को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हरियाणा पासिंग कंटेनर (HR38W2990) में गांजे की बड़ी खेप लाई जा रही है। पुलिस टीम ने तत्काल मूड़ा पहाड़ के पास मोर्चा संभाला। जैसे ही पिपराही की ओर से कंटेनर आता दिखा, पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की। पुलिस की गाड़ी देखते ही चालक और उसका साथी चलती गाड़ी से कूदकर घने जंगलों और पहाड़ियों का फायदा उठाते हुए भाग निकले। जब पुलिस ने लावारिस हालत में खड़े कंटेनर की तलाशी ली, तो केबिन के अंदर दो बोरियां बरामद हुईं। इन बोरियों में खाकी रंग के टेप से लिपटे हुए **36 पैकेट** मिले, जिनका कुल वजन **36.260 किलोग्राम** निकला। जब्त गांजे की कीमत करीब ₹5.43 लाख है, जबकि ₹30 लाख का कंटेनर और मोबाइल भी जब्त किया गया है। वाहन हरियाणा का होने के कारण पुलिस इसे एक बड़े अंतर्राज्यीय गिरोह से जोड़कर देख रही है। कंटेनर के अंदर से कुछ ऐसी पर्चियां भी मिली हैं, जिनमें कई नाम और लाखों की रकम का हिसाब लिखा हुआ है। बरामद मोबाइल की जांच से भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।एसपी संतोष कोरी के मार्गदर्शन में पुलिस ने फरार दोनों तस्करों की पहचान कर ली है। आरोपियों को पकड़ने के लिए आसपास के जिलों में अलर्ट जारी किया गया है और तकनीकी टीमों को Hideouts की मॉनिटरिंग पर लगाया गया है। इस सफल ऑपरेशन में अमिलिया थाना प्रभारी राकेश बैस, उप निरीक्षक इंद्राज सिंह और उनकी पूरी टीम की भूमिका सराहनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें

जीते जी तो नरक झेला, अब मरने के बाद भी चैन नहीं!’ ग्राम पंचायत सीतापुर के डूडा दुआरी गाँव में 8 सालों से लटका है श्मशान घाट का निर्माण, गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

सिंगरौली से लापता हुआ 6-चक्का ट्रक मऊगंज के सीतापुर में मिला लावारिस; चोरों ने उड़ाया ₹50,000 का माल, 2 बैटरियां और 250 लीटर डीजल पार; GPS से तलाशते हुए यहाँ तक पहुँचे ट्रक मालिक, थाना प्रभारी राम सिंह का बयान भी आया सामने

मध्य प्रदेश में दिव्यांगों के संवैधानिक अधिकारों की धज्जियाँ! ‘बाबाजी विश्वनाथ’ बस संचालक ने दिव्यांग कार्ड दिखाने पर भी नहीं दी 50% किराए की छूट, वसूला पूरा किराया; क्या मोहन यादव सरकार की साख सिर्फ कागजों पर है?

मऊगंज कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस के सामने से पुलिस की ही 2 गाड़ियों की बैटरियां पार; 24 घंटे की सुरक्षा और सीसीटीवी के दावों की चोरों ने निकाली हवा, महकमे में मचा हड़कंप, जनता पूछ रही— ‘जब पुलिस खुद सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का क्या होगा?’