मऊगंज में कल सजेगा साहित्य का मंच: पहली बार अधिवक्ता, व्यापारी और कॉलेज समिति का अनूठा संगम

सांसद और विधायक की मौजूदगी में होगा सुष्मिता द्विवेदी की कृति ‘सूनी आंखें बोलती हैं मेरी’ का विमोचन, शहीद महाविद्यालय में सुबह 10 बजे से शुरू होगा समागम

मऊगंज साहित्य, समाज और संस्कृति के रंगों को एक कैनवास पर उकेरने के लिए मऊगंज तैयार है। शहर के इतिहास में पहली बार 23 नवंबर (रविवार) को एक ऐसा भव्य आयोजन होने जा रहा है, जहाँ कलम के सिपाही, न्याय के प्रहरी (अधिवक्ता) और बाजार के व्यापारी एक ही मंच पर नजर आएंगे। शहीद स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस भव्य साहित्यिक समारोह में साहित्यकार सुश्री सुष्मिता द्विवेदी ‘शिखा’ की बहुप्रतीक्षित कृति “सूनी आंखें बोलती हैं मेरी” का विमोचन किया जाएगा। आयोजन को लेकर शहर में खासा उत्साह है। तीन बड़ी शक्तियों का साझा प्रयास इस आयोजन की सबसे खास बात इसका संयोजन है। मऊगंज में यह पहला अवसर है जब अधिवक्ता संघ, जिला व्यापारी संघ और शहीद पीजी कॉलेज की जनभागीदारी समिति संयुक्त रूप से किसी साहित्यिक कार्यक्रम की मेजबानी कर रहे हैं। वहीं, कार्यक्रम के संयोजन का जिम्मा साहित्यिक चौपाल समिति ने संभाला है। शहर के प्रबुद्ध जनों का मानना है कि विभिन्न वर्गों का यह जुड़ाव मऊगंज में एक नई सांस्कृतिक चेतना का संचार करेगा। समीक्षा के बाद जमेगी कवियों की महफिल सुबह 10 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद जनार्दन मिश्रा होंगे, जबकि अध्यक्षता मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल करेंगे। पुस्तक विमोचन के तत्काल बाद साहित्यिक चौपाल समिति द्वारा कृति की समीक्षा प्रस्तुत की जाएगी। इसके बाद कवि सम्मेलन का आगाज होगा, जिसमें स्थानीय और क्षेत्रीय कवि अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

क्यों खास है यह आयोजन?

  • पुस्तक: ‘सूनी आंखें बोलती हैं मेरी’ (लेखिका: सुष्मिता द्विवेदी ‘शिखा’)।

  • स्थान: शहीद स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर, मऊगंज।

  • समय: 23 नवंबर, सुबह 10 बजे से।

  • भागीदारी: समाज के हर वर्ग (शिक्षक, व्यापारी, वकील, छात्र) का सीधा जुड़ाव।

आयोजकों का कहना है: “यह सिर्फ एक पुस्तक विमोचन नहीं, बल्कि मऊगंज की साहित्यिक विरासत को सहेजने और उसे नई ऊंचाइयां देने का प्रयास है। समाज के सभी वर्गों का सहयोग इसे ऐतिहासिक बना रहा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें

जीते जी तो नरक झेला, अब मरने के बाद भी चैन नहीं!’ ग्राम पंचायत सीतापुर के डूडा दुआरी गाँव में 8 सालों से लटका है श्मशान घाट का निर्माण, गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

सिंगरौली से लापता हुआ 6-चक्का ट्रक मऊगंज के सीतापुर में मिला लावारिस; चोरों ने उड़ाया ₹50,000 का माल, 2 बैटरियां और 250 लीटर डीजल पार; GPS से तलाशते हुए यहाँ तक पहुँचे ट्रक मालिक, थाना प्रभारी राम सिंह का बयान भी आया सामने

मध्य प्रदेश में दिव्यांगों के संवैधानिक अधिकारों की धज्जियाँ! ‘बाबाजी विश्वनाथ’ बस संचालक ने दिव्यांग कार्ड दिखाने पर भी नहीं दी 50% किराए की छूट, वसूला पूरा किराया; क्या मोहन यादव सरकार की साख सिर्फ कागजों पर है?

मऊगंज कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस के सामने से पुलिस की ही 2 गाड़ियों की बैटरियां पार; 24 घंटे की सुरक्षा और सीसीटीवी के दावों की चोरों ने निकाली हवा, महकमे में मचा हड़कंप, जनता पूछ रही— ‘जब पुलिस खुद सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का क्या होगा?’