रीवा से दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू — विंध्य का सपना साकार

रीवा। विंध्यवासियों का वर्षों पुराना इंतजार अब पूरा हो गया है। रीवा में नव निर्मित एयरपोर्ट से कल 10 नवम्बर से रीवा–दिल्ली के लिए नियमित हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। अलायंस एयर का 72 सीटर एटीआर–72 विमान सप्ताह में तीन दिन उड़ान भरेगा और महज दो घंटे में रीवा से दिल्ली पहुंचा देगा। यह ऐतिहासिक क्षण न केवल विंध्य क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है, बल्कि विकास की नई उड़ान भी है।

कल दोपहर 12 बजे रीवा एयरपोर्ट से पहली उड़ान को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रवाना करेंगे। सुबह 11 बजे से शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन होगा। रीवा एयरपोर्ट का यह पहला सीधा कनेक्शन राष्ट्रीय राजधानी से होगा, जिसका सीधा लाभ रीवा, विंध्य और आसपास के जिलों के लाखों लोगों को मिलेगा।

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने एयरपोर्ट में तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक आधारभूत संरचना नहीं है, बल्कि विंध्य क्षेत्र के आर्थिक विकास की नई दिशा है। हवाई संपर्क बढ़ने से व्यापार, उद्योग और पर्यटन को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली फ्लाइट शुरू होने से उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे क्षेत्र के लोग भी अपना समय और यात्रा खर्च बचा सकेंगे।

उप मुख्यमंत्री ने यह जानकारी भी दी कि रीवा से इंदौर के लिए हवाई सेवा भी जल्द शुरू होने जा रही है। इंदौर कनेक्टिविटी मिलने से यात्रियों को देश के अन्य शहरों के लिए भी हवाई सुविधा आसानी से उपलब्ध होगी। इसका सीधा फायदा व्यापारियों, छात्रों, मीडिया, औद्योगिक क्षेत्रों और तेज़ परिवहन की आवश्यकता वाले सभी वर्गों को मिलेगा।

रीवा एयरपोर्ट से उड़ान का शुभारंभ विंध्य में विकास और आधुनिक कनेक्टिविटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कल का दिन विंध्य के इतिहास में समझा जाएगा, जब रीवा की उड़ान दिल्ली से सीधा जुड़ते हुए नई संभावनाओं को जन्म देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें

जीते जी तो नरक झेला, अब मरने के बाद भी चैन नहीं!’ ग्राम पंचायत सीतापुर के डूडा दुआरी गाँव में 8 सालों से लटका है श्मशान घाट का निर्माण, गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

सिंगरौली से लापता हुआ 6-चक्का ट्रक मऊगंज के सीतापुर में मिला लावारिस; चोरों ने उड़ाया ₹50,000 का माल, 2 बैटरियां और 250 लीटर डीजल पार; GPS से तलाशते हुए यहाँ तक पहुँचे ट्रक मालिक, थाना प्रभारी राम सिंह का बयान भी आया सामने

मध्य प्रदेश में दिव्यांगों के संवैधानिक अधिकारों की धज्जियाँ! ‘बाबाजी विश्वनाथ’ बस संचालक ने दिव्यांग कार्ड दिखाने पर भी नहीं दी 50% किराए की छूट, वसूला पूरा किराया; क्या मोहन यादव सरकार की साख सिर्फ कागजों पर है?

मऊगंज कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस के सामने से पुलिस की ही 2 गाड़ियों की बैटरियां पार; 24 घंटे की सुरक्षा और सीसीटीवी के दावों की चोरों ने निकाली हवा, महकमे में मचा हड़कंप, जनता पूछ रही— ‘जब पुलिस खुद सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का क्या होगा?’