मऊगंज जिले में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा, कलेक्टर ने दिए अधिकारियों को निर्देश

मऊगंज। जिले में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस बार पखवाड़े की मुख्य थीम स्वच्छोत्सव तय की गई है। कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए बताया कि पखवाड़े की शुरुआत 17 सितम्बर को जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों तथा जल संरचनाओं की सामूहिक सफाई अभियान से की जाएगी। साथ ही प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भी विशेष साफ-सफाई कराई जाएगी। इसी दिन से स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान की भी शुरुआत होगी, जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी अस्पतालों में महिलाओं के नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे और गर्भवती महिलाओं का पंजीयन कर स्वास्थ्य जाँच सुनिश्चित की जाएगी।

कलेक्टर ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के लिए अपर कलेक्टर मऊगंज पी.के. पाण्डेय को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों की जिम्मेदारी जिला पंचायत सीईओ मेहताब सिंह गुर्जर को दी गई है। पखवाड़े के दौरान 17 सितम्बर को जिला चिकित्सालय में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। साथ ही सभी अस्पतालों में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे जिनमें प्रधानमंत्री जी के लाइव प्रसारण की भी व्यवस्था की जाएगी।

अभियान की श्रृंखला में वृक्षारोपण, नमो मैराथन, नशामुक्ति अभियान, दिव्यांगजनों की जाँच के लिए नि:शुल्क शिविर, 2 अक्टूबर को श्रमदान तथा महिला स्वसहायता समूहों और स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी जैसे कार्यक्रम शामिल रहेंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग राष्ट्रीय पोषण माह की गतिविधियों का भी आयोजन करेगा।

इसके अतिरिक्त जनजातीय कार्य विभाग 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आदि कर्मयोगी अभियान चलाएगा, जिसके अंतर्गत अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रत्येक पात्र हितग्राही को शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाया जाएगा। हर ग्राम पंचायत में आदि सेवा केन्द्र की स्थापना और नोडल अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। इसी अवधि में वन विभाग सेवा पर्व अभियान के अंतर्गत नदी पुनर्जीवन, नमो पार्क, नमो उपवन की स्थापना तथा बांस मिशन को बढ़ावा देने संबंधी गतिविधियाँ संचालित करेगा।

कलेक्टर श्री जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के सभी कार्यक्रम शासन के निर्देशों के अनुरूप संपन्न किए जाएं और प्रत्येक गतिविधि की जानकारी प्रतिदिन पोर्टल पर अपलोड की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें

जीते जी तो नरक झेला, अब मरने के बाद भी चैन नहीं!’ ग्राम पंचायत सीतापुर के डूडा दुआरी गाँव में 8 सालों से लटका है श्मशान घाट का निर्माण, गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

सिंगरौली से लापता हुआ 6-चक्का ट्रक मऊगंज के सीतापुर में मिला लावारिस; चोरों ने उड़ाया ₹50,000 का माल, 2 बैटरियां और 250 लीटर डीजल पार; GPS से तलाशते हुए यहाँ तक पहुँचे ट्रक मालिक, थाना प्रभारी राम सिंह का बयान भी आया सामने

मध्य प्रदेश में दिव्यांगों के संवैधानिक अधिकारों की धज्जियाँ! ‘बाबाजी विश्वनाथ’ बस संचालक ने दिव्यांग कार्ड दिखाने पर भी नहीं दी 50% किराए की छूट, वसूला पूरा किराया; क्या मोहन यादव सरकार की साख सिर्फ कागजों पर है?

मऊगंज कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस के सामने से पुलिस की ही 2 गाड़ियों की बैटरियां पार; 24 घंटे की सुरक्षा और सीसीटीवी के दावों की चोरों ने निकाली हवा, महकमे में मचा हड़कंप, जनता पूछ रही— ‘जब पुलिस खुद सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का क्या होगा?’