मऊगंज में शिक्षकों का प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन, सेवा सुरक्षा पर जताया आक्रोश

मऊगंज – अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (एबीएसएम) के आह्वान पर सोमवार को मध्य प्रदेश शिक्षक संघ, जिला इकाई मऊगंज के शिक्षकों ने सेवा सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर कार्यालय मऊगंज में सौंपा। कलेक्टर की अनुपस्थिति में यह ज्ञापन अपर कलेक्टर को सौंपा गया।

जिला अध्यक्ष अनुज सिंह सेंगर के नेतृत्व में पहुंचे शिक्षकों ने ज्ञापन में कहा कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को सभी सेवारत शिक्षकों के लिए अनिवार्य करने का निर्णय न केवल शिक्षकों की सेवा सुरक्षा बल्कि उनकी आजीविका पर भी गंभीर संकट उत्पन्न कर रहा है।

शिक्षक संघ ने बताया कि प्रदेश सहित पूरे देश में लाखों सेवारत शिक्षक वर्षों से शिक्षा व्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। ऐसे में अचानक से टीईटी को अनिवार्य करना उनके भविष्य पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर रहा है।

ज्ञापन के माध्यम से एबीएसएम ने प्रधानमंत्री से मांग की कि इस विषय में त्वरित हस्तक्षेप कर शिक्षकों की सेवा सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे और उन्होंने एक स्वर में अपनी मांग रखी कि शिक्षकों की आजीविका और सेवा स्थायित्व से कोई खिलवाड़ न किया जाए।

संगठन ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही इस मुद्दे पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें

जीते जी तो नरक झेला, अब मरने के बाद भी चैन नहीं!’ ग्राम पंचायत सीतापुर के डूडा दुआरी गाँव में 8 सालों से लटका है श्मशान घाट का निर्माण, गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

सिंगरौली से लापता हुआ 6-चक्का ट्रक मऊगंज के सीतापुर में मिला लावारिस; चोरों ने उड़ाया ₹50,000 का माल, 2 बैटरियां और 250 लीटर डीजल पार; GPS से तलाशते हुए यहाँ तक पहुँचे ट्रक मालिक, थाना प्रभारी राम सिंह का बयान भी आया सामने

मध्य प्रदेश में दिव्यांगों के संवैधानिक अधिकारों की धज्जियाँ! ‘बाबाजी विश्वनाथ’ बस संचालक ने दिव्यांग कार्ड दिखाने पर भी नहीं दी 50% किराए की छूट, वसूला पूरा किराया; क्या मोहन यादव सरकार की साख सिर्फ कागजों पर है?

मऊगंज कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस के सामने से पुलिस की ही 2 गाड़ियों की बैटरियां पार; 24 घंटे की सुरक्षा और सीसीटीवी के दावों की चोरों ने निकाली हवा, महकमे में मचा हड़कंप, जनता पूछ रही— ‘जब पुलिस खुद सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का क्या होगा?’