रक्षाबंधन पर मऊगंज में दर्दनाक हादसा, 15 वर्षीय किशोर की नदी में डूबने से मौत

मऊगंज, मध्य प्रदेश। रक्षाबंधन के दिन मऊगंज जिले में एक हृदयविदारक हादसा सामने आया। नईगढ़ी थाना अंतर्गत पनीगमा गांव में 15 वर्षीय किशोर की पनीगवां नदी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मृतक अपनी मौसी के घर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने आया था। त्यौहार की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब दोपहर को मौसी के लड़के के साथ नहाने के लिए नदी पर गया किशोर गहरे पानी में डूब गया।

घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग और गोताखोरों ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी, लेकिन पानी का तेज बहाव और गहराई के कारण खोज मुश्किल हो रही थी। चार घंटे बीतने के बाद भी आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिससे परिजनों और ग्रामीणों में नाराजगी रही।

इसी बीच, अगस्त क्रांति मंच के संयोजक कुंज बिहारी तिवारी को घटना की जानकारी मिली तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने कार्यकर्ताओं के साथ खुद नदी में उतरकर खोजबीन शुरू की। उन्होंने बताया कि एडिशनल एसपी मऊगंज विक्रम सिंह से बात हुई है और वे आपदा प्रबंधन की टीम से लगातार संपर्क में हैं।

हालांकि, टीम के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने प्रयास जारी रखा और अंततः शव को खोज निकालने में सफलता पाई। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव और परिजनों को गहरे शोक में डूबो दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें

जीते जी तो नरक झेला, अब मरने के बाद भी चैन नहीं!’ ग्राम पंचायत सीतापुर के डूडा दुआरी गाँव में 8 सालों से लटका है श्मशान घाट का निर्माण, गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

सिंगरौली से लापता हुआ 6-चक्का ट्रक मऊगंज के सीतापुर में मिला लावारिस; चोरों ने उड़ाया ₹50,000 का माल, 2 बैटरियां और 250 लीटर डीजल पार; GPS से तलाशते हुए यहाँ तक पहुँचे ट्रक मालिक, थाना प्रभारी राम सिंह का बयान भी आया सामने

मध्य प्रदेश में दिव्यांगों के संवैधानिक अधिकारों की धज्जियाँ! ‘बाबाजी विश्वनाथ’ बस संचालक ने दिव्यांग कार्ड दिखाने पर भी नहीं दी 50% किराए की छूट, वसूला पूरा किराया; क्या मोहन यादव सरकार की साख सिर्फ कागजों पर है?

मऊगंज कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस के सामने से पुलिस की ही 2 गाड़ियों की बैटरियां पार; 24 घंटे की सुरक्षा और सीसीटीवी के दावों की चोरों ने निकाली हवा, महकमे में मचा हड़कंप, जनता पूछ रही— ‘जब पुलिस खुद सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का क्या होगा?’