भंडारे के साथ अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य समाज की कार्यसमिति बैठक संपन्न, कश्यप जयंती आयोजन पर चर्चा

मऊगंज, मध्यप्रदेश। श्रावण मास के अंतिम सोमवार, दिनांक 4 अगस्त 2025 को अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य समाज जिला मऊगंज द्वारा श्रद्धा और भक्ति के साथ अखंड मानस पाठ एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक और सामाजिक समागम में जिले भर के समाज बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

इस अवसर पर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री के.के. गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिन्होंने आयोजन की गरिमा को और अधिक बढ़ाया। विशिष्ट अतिथि के रूप में वैश्य महासम्मेलन मऊगंज के पूर्व अध्यक्ष श्री प्रमोद गुप्ता भी मौजूद रहे, जिनकी उपस्थिति समाज के युवाओं और कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत रही।

रीवा से भी समाज के कई सम्मानित सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए, जिनमें धर्मेन्द्र केशरी, रामकृष्ण ताम्रकार, डब्लू गुप्ता, युवा साथी शिब्बू गुप्ता एवं रवि गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इस सफल आयोजन की अध्यक्षता मऊगंज जिलाध्यक्ष श्री सुलेंद्र गुप्ता उर्फ गेंदे बाबू ने की, जिनके नेतृत्व में पूरे कार्यक्रम का संचालन अत्यंत अनुशासित और सुसंगठित रहा। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, सेवा भावना और संगठनात्मक मजबूती का प्रभावी उदाहरण प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों में शंकर लाल गुप्ता, जवाहरलाल गुप्ता, निलेश गुप्ता (काजल मोबाइल), राजेश गुप्ता, अमित गुप्ता, अनीश गुप्ता, दीपू गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, बैजनाथ गुप्ता, महेश, मानिक लाल, मनोज, दिनेश प्रसाद, उमा कीर्तन प्रसाद, मनीष, अशोक, प्रमोद, रमेश, जितेंद्र, रामप्रसाद, अनिल, अभिलाष, संतोष चौरसिया, जयलाल चौरसिया, संजू गुप्ता, रामकृष्ण गुप्ता (एडवोकेट), विनोद गुप्ता, सूर्यप्रकाश गुप्ता, रवि गुप्ता और सीताराम गुप्ता किराना वाले सहित समाज के अनेकों कार्यकर्ता और वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में कश्यप जयंती के भव्य आयोजन को लेकर चर्चा की गई, जिसमें समाज के सभी वरिष्ठजनों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर निर्णय लिया कि आगामी समय में यह आयोजन और भी व्यापक स्तर पर किया जाएगा, जिससे समाज की सांस्कृतिक पहचान और गौरव को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन न होकर सामाजिक समरसता और संगठन की मजबूती भी रहा। उपस्थित सभी समाजबंधुओं ने एकजुट होकर भावी आयोजनों की रूपरेखा तय की और समाज में शिक्षा, रोजगार, और सहयोग की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया।

इस भव्य आयोजन ने मऊगंज क्षेत्र में समाज की एकजुटता का सशक्त संदेश दिया और भविष्य में समाज को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें

जीते जी तो नरक झेला, अब मरने के बाद भी चैन नहीं!’ ग्राम पंचायत सीतापुर के डूडा दुआरी गाँव में 8 सालों से लटका है श्मशान घाट का निर्माण, गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

सिंगरौली से लापता हुआ 6-चक्का ट्रक मऊगंज के सीतापुर में मिला लावारिस; चोरों ने उड़ाया ₹50,000 का माल, 2 बैटरियां और 250 लीटर डीजल पार; GPS से तलाशते हुए यहाँ तक पहुँचे ट्रक मालिक, थाना प्रभारी राम सिंह का बयान भी आया सामने

मध्य प्रदेश में दिव्यांगों के संवैधानिक अधिकारों की धज्जियाँ! ‘बाबाजी विश्वनाथ’ बस संचालक ने दिव्यांग कार्ड दिखाने पर भी नहीं दी 50% किराए की छूट, वसूला पूरा किराया; क्या मोहन यादव सरकार की साख सिर्फ कागजों पर है?

मऊगंज कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस के सामने से पुलिस की ही 2 गाड़ियों की बैटरियां पार; 24 घंटे की सुरक्षा और सीसीटीवी के दावों की चोरों ने निकाली हवा, महकमे में मचा हड़कंप, जनता पूछ रही— ‘जब पुलिस खुद सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का क्या होगा?’