ओवल टेस्ट में रोमांच की चरम सीमा: सिराज की ‘मियां मैजिक’ ने भारत को दिलाई ऐतिहासिक जीत

लंदन के ओवल मैदान पर खेला गया भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मुकाबला टेस्ट क्रिकेट इतिहास के सबसे रोमांचक मैचों में शुमार हो गया। भारतीय तेज़ गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने जब इंग्लैंड के आखिरी बल्लेबाज़ एटकिंसन को बोल्ड किया, तब भारत ने यह मैच महज 6 रनों से जीत लिया। यह भारत की टेस्ट इतिहास में सबसे कम अंतर से दर्ज की गई जीत बनी। इस मैच की सबसे खास बात यह रही कि 294 ओवरों तक दोनों ही टीमों में कोई स्पष्ट विजेता नजर नहीं आ रहा था। खेल का पासा हर कुछ ओवर बाद पलट रहा था और 12 ऐसे बड़े मोड़ आए जिन्होंने मुकाबले को ऐतिहासिक बना दिया।

1. टॉस हारा भारत, करुण नायर की फाइटिंग फिफ्टी

मैच की शुरुआत से ही भारत की किस्मत उसके खिलाफ रही। टीम ने सीरीज में पांचवां लगातार टॉस गंवाया और ओवल की स्विंगिंग पिच पर पहले बल्लेबाज़ी करनी पड़ी। टीम इंडिया ने 123 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन करुण नायर की शानदार हाफ सेंचुरी ने स्कोर को 224 तक पहुंचा दिया। यह पूरी सीरीज की सबसे कम पहली पारी रही।

2. डकेट और क्रॉली की तूफानी शुरुआत

इंग्लैंड ने पहले दिन ही भारत पर दबाव बना दिया। डकेट और क्रॉली ने 13 ओवर में 90 रन जोड़ दिए और भारत पीछे नजर आने लगा। लेकिन यहीं से भारत के पेसर्स ने कमाल दिखाया।

3. प्रसिद्ध-सिराज की वापसी कराती गेंदबाज़ी

215 रन तक इंग्लैंड मज़बूत स्थिति में था, लेकिन फिर प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज ने मिलकर 33 रन के अंदर इंग्लैंड के बाकी 5 विकेट समेट दिए। इंग्लैंड को सिर्फ 23 रन की मामूली बढ़त मिल पाई।

4. जायसवाल और आकाशदीप की शानदार साझेदारी

दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक जड़ा, जबकि नाइट वॉचमैन आकाशदीप ने फिफ्टी लगाकर सबको चौंका दिया। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई और भारत मज़बूत स्थिति में पहुंचा।

5. अचानक से भारत का मिनी कोलैप्स

177/2 पर खेल रही टीम 229/5 हो गई। इस फेज में भारत ने 53 रन के अंदर 3 अहम विकेट गंवाए। आकाशदीप, गिल और नायर के आउट होने से इंग्लैंड को वापसी का मौका मिल गया।

6. जडेजा-सुंदर का गेमचेंजिंग योगदान

यशस्वी के आउट होने के बाद भारत की लीड मामूली लग रही थी। जडेजा और सुंदर ने शानदार फिफ्टी लगाकर लीड को 350 के पार पहुंचाया। सुंदर ने अंत में 53 रन बनाकर टीम की नींव और मजबूत की।

7. रूट और ब्रूक की दमदार साझेदारी

इंग्लैंड की दूसरी पारी में जब टीम मुश्किल में थी, तब रूट और ब्रूक ने 195 रन की साझेदारी कर डाली। दोनों के शतक से भारत का मैच जीतना दूर की बात लगने लगी थी।

8. ब्रूक का लापरवाह शॉट, भारत की वापसी

300 पर इंग्लैंड सिर्फ 3 विकेट पर था, लेकिन ब्रूक ने आकाशदीप की गेंद पर गैरजिम्मेदाराना शॉट खेला और कैच आउट हो गए। इसके बाद भारत ने तेजी से वापसी की।

9. बारिश और खराब रोशनी ने रोमांच बढ़ाया

मैच चौथे दिन खत्म हो सकता था, लेकिन बारिश ने खेल में ब्रेक लगा दिया। सिर्फ 62.3 ओवर ही खेले जा सके और मुकाबला पांचवें दिन तक खिंच गया।

10. पांचवें दिन इंग्लैंड की धमाकेदार शुरुआत

इंग्लैंड को जीत के लिए 35 रन चाहिए थे और ओवर्टन ने प्रसिद्ध कृष्णा की शुरुआती दो गेंदों पर दो चौके जड़ दिए। लेकिन यही ओवर मोहम्मद सिराज के ‘मैजिक’ का कारण बन गया।

11. सिराज की दो गेंदों में दो विकेट

सिराज ने स्मिथ और ओवर्टन को लगातार ओवरों में आउट कर दिया। ओवर्टन का डीआरएस भी काम न आया। फिर प्रसिद्ध ने टंग को आउट कर भारत को जीत की कगार पर ला दिया।

12. एक हाथ से खेलने उतरे वोक्स, लेकिन अंत में सिराज ने दिलाई जीत

क्रिस वोक्स जो पहली पारी में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे, वे आखिरी विकेट गिरने के बाद एक हाथ से खेलने उतरे। एटकिंसन उन्हें बचा रहे थे, लेकिन सिराज की तेज़ गेंद ने एटकिंसन को बोल्ड कर भारत को 6 रन से ऐतिहासिक जीत दिला दी।

भारत ने 6 रन से जीत दर्ज कर इस मुकाबले को यादगार बना दिया। युवा भारतीय टीम ने इंग्लैंड में 2-2 से सीरीज बराबर कर ली। सिराज की निर्णायक गेंद, सुंदर-जडेजा की फाइटिंग पारी और पूरी टीम का जुझारूपन इस जीत का आधार बना। यह मैच क्रिकेट प्रेमियों के दिल में लंबे समय तक जिंदा रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें

जीते जी तो नरक झेला, अब मरने के बाद भी चैन नहीं!’ ग्राम पंचायत सीतापुर के डूडा दुआरी गाँव में 8 सालों से लटका है श्मशान घाट का निर्माण, गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

सिंगरौली से लापता हुआ 6-चक्का ट्रक मऊगंज के सीतापुर में मिला लावारिस; चोरों ने उड़ाया ₹50,000 का माल, 2 बैटरियां और 250 लीटर डीजल पार; GPS से तलाशते हुए यहाँ तक पहुँचे ट्रक मालिक, थाना प्रभारी राम सिंह का बयान भी आया सामने

मध्य प्रदेश में दिव्यांगों के संवैधानिक अधिकारों की धज्जियाँ! ‘बाबाजी विश्वनाथ’ बस संचालक ने दिव्यांग कार्ड दिखाने पर भी नहीं दी 50% किराए की छूट, वसूला पूरा किराया; क्या मोहन यादव सरकार की साख सिर्फ कागजों पर है?

मऊगंज कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस के सामने से पुलिस की ही 2 गाड़ियों की बैटरियां पार; 24 घंटे की सुरक्षा और सीसीटीवी के दावों की चोरों ने निकाली हवा, महकमे में मचा हड़कंप, जनता पूछ रही— ‘जब पुलिस खुद सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का क्या होगा?’