छोटा सा गुस्सा… और नदी में समा गया मासूम बचपन!

रीवा ज़िले के अतरैला थाना क्षेत्र के पटेहरा गांव में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मात्र 9 साल का मासूम वेदांत अपनी मां की डांट से इतना आहत हुआ कि घर से बाहर निकलते ही सीधा नदी की ओर चला गया… और कुछ ही पल बाद उसने छलांग लगा दी। परिजनों ने बताया कि वेदांत को मामूली सी बात पर उसकी मां ने डांट दिया था। नाराज होकर वह चुपचाप घर से निकल गया। ग्रामीणों के अनुसार, बच्चे ने बिना कुछ कहे नदी में छलांग लगा दी। यह दृश्य जिसने भी देखा, उसके रोंगटे खड़े हो गए। लोगों ने बिना देरी किए तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए अतरैला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल) की टीम को बुलाया गया। बोट और गोताखोरों के सहारे नदी में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। लेकिन समाचार लिखे जाने तक वेदांत का कोई सुराग नहीं मिला था।

एडिशनल एसपी विवेक लाल ने मीडिया को जानकारी दी कि, “9 वर्षीय बच्चे ने अचानक नदी में छलांग लगाई है। जैसे ही हमें सूचना मिली, टीम रवाना कर दी गई। बचाव कार्य प्राथमिकता पर है और हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं कि बच्चे को जल्द से जल्द खोज निकाला जाए।” गांव के लोग, परिजन और रेस्क्यू टीम – सभी की आंखों में बेचैनी और दिल में एक ही दुआ है – “वेदांत कहीं तो ज़िंदा मिल जाए!” इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर सोचने पर मजबूर कर दिया है कि बच्चों की मानसिकता को समझने की ज़रूरत कितनी अहम है। मां-बाप की डांट कभी-कभी बच्चों के दिलों पर ऐसा ज़ख्म छोड़ जाती है, जिसकी कीमत बहुत भारी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें

जीते जी तो नरक झेला, अब मरने के बाद भी चैन नहीं!’ ग्राम पंचायत सीतापुर के डूडा दुआरी गाँव में 8 सालों से लटका है श्मशान घाट का निर्माण, गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

सिंगरौली से लापता हुआ 6-चक्का ट्रक मऊगंज के सीतापुर में मिला लावारिस; चोरों ने उड़ाया ₹50,000 का माल, 2 बैटरियां और 250 लीटर डीजल पार; GPS से तलाशते हुए यहाँ तक पहुँचे ट्रक मालिक, थाना प्रभारी राम सिंह का बयान भी आया सामने

मध्य प्रदेश में दिव्यांगों के संवैधानिक अधिकारों की धज्जियाँ! ‘बाबाजी विश्वनाथ’ बस संचालक ने दिव्यांग कार्ड दिखाने पर भी नहीं दी 50% किराए की छूट, वसूला पूरा किराया; क्या मोहन यादव सरकार की साख सिर्फ कागजों पर है?

मऊगंज कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस के सामने से पुलिस की ही 2 गाड़ियों की बैटरियां पार; 24 घंटे की सुरक्षा और सीसीटीवी के दावों की चोरों ने निकाली हवा, महकमे में मचा हड़कंप, जनता पूछ रही— ‘जब पुलिस खुद सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का क्या होगा?’