कफ सिरप में छिपा जहर! मऊगंज पुलिस ने पकड़ा 60 शीशियों का नशे का सौदागर

मऊगंज, मध्यप्रदेश।* नशे के कारोबार पर मऊगंज पुलिस का बड़ा प्रहार—एसपी श्री दिलीप कुमार सोनी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक युवक को रंगेहाथ दबोचा गया। यह कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह परिहार और एसडीओपी श्रीमती सची पाठक के मार्गदर्शन में थाना लौर पुलिस द्वारा की गई। दिनांक 25 जून 2025 को लौर थाने के सहायक उपनिरीक्षक दिलराज सिंह चौहान को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक सफेद रंग की बोरी में नशीली कफ सिरप भरकर ग्राम रघुनाथगंज की ओर बेचने ले जा रहा है। सूचना मिलते ही तिवरिगवां उरैहान मार्ग पर घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम आकाश सिंह पिता श्री अरुण कुमार सिंह सेंगर, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम पिड़रिया सेंगर थाना लौर, जिला मऊगंज बताया। तलाशी में आरोपी के पास से 60 शीशियाँ Wincirex ब्रांड की कोडीन फास्फेट युक्त नशीली कफ सिरप बरामद हुईं, जिनकी अनुमानित कीमत ₹7920 बताई जा रही है। यह कफ सिरप न केवल युवाओं को धीरे-धीरे नशे की गिरफ्त में ले जाता है, बल्कि एक पूरे समाज को खोखला करता है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 8/21/22 NDPS एक्ट और 5/13 म.प्र. ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि इतनी मात्रा में नशीली दवा आरोपी को कहां से और किन तस्करों से प्राप्त हुई। इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी गहन जांच की जा रही है। इस कार्यवाही में विशेष भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मी: सउनि दिलराज सिंह चौहान, योगेन्द्र तिवारी, रमेश भारती, माने खान, आरक्षक अजय मौर्य, रामकरण यादव, वीरभद्र प्रताप सिंह, शुभाँक सिंह। संपूर्ण मऊगंज पुलिस को इस सफलता पर बधाई, लेकिन सवाल यह भी है कि इतनी बड़ी खेप आखिर स्थानीय स्तर पर कैसे बिक रही थी? क्या इसके पीछे कोई बड़ा रैकेट काम कर रहा है? पुलिस की अगली कार्यवाही पर पूरे जिले की निगाहें टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें

जीते जी तो नरक झेला, अब मरने के बाद भी चैन नहीं!’ ग्राम पंचायत सीतापुर के डूडा दुआरी गाँव में 8 सालों से लटका है श्मशान घाट का निर्माण, गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

सिंगरौली से लापता हुआ 6-चक्का ट्रक मऊगंज के सीतापुर में मिला लावारिस; चोरों ने उड़ाया ₹50,000 का माल, 2 बैटरियां और 250 लीटर डीजल पार; GPS से तलाशते हुए यहाँ तक पहुँचे ट्रक मालिक, थाना प्रभारी राम सिंह का बयान भी आया सामने

मध्य प्रदेश में दिव्यांगों के संवैधानिक अधिकारों की धज्जियाँ! ‘बाबाजी विश्वनाथ’ बस संचालक ने दिव्यांग कार्ड दिखाने पर भी नहीं दी 50% किराए की छूट, वसूला पूरा किराया; क्या मोहन यादव सरकार की साख सिर्फ कागजों पर है?

मऊगंज कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस के सामने से पुलिस की ही 2 गाड़ियों की बैटरियां पार; 24 घंटे की सुरक्षा और सीसीटीवी के दावों की चोरों ने निकाली हवा, महकमे में मचा हड़कंप, जनता पूछ रही— ‘जब पुलिस खुद सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का क्या होगा?’