पहले अपनी बुद्धि का सृजन करें राहुल गांधी” — CM मोहन यादव का तीखा हमला

भोपाल – मध्यप्रदेश की राजनीति में उस समय उबाल आ गया जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भोपाल में आयोजित कांग्रेस के “संगठन सृजन कार्यक्रम” के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दे डाला। इस बयान पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने न केवल पलटवार किया, बल्कि राहुल गांधी के पूरे राजनीतिक व्यवहार और संस्कारों को कटघरे में खड़ा कर दिया। मुख्यमंत्री ने तल्ख लहजे में कहा — “राहुल गांधी पहले संगठन सृजन की बात छोड़िए, अपनी बुद्धि का सृजन करें। और प्रधानमंत्री पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के लिए देश से माफी मांगें।” डॉ. यादव ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक राष्ट्रीय पार्टी का वरिष्ठ नेता मंच से ऐसी हल्की भाषा का प्रयोग करता है जिससे न केवल उनकी छवि बल्कि भारत की राजनीतिक संस्कृति भी कलंकित होती है। उन्होंने राहुल गांधी के पुष्पांजलि अर्पण पर भी कटाक्ष किया। सीएम ने सवाल उठाया — “जूते पहनकर पुष्पांजलि? यही है आपके संस्कारों का स्तर? क्या यही सिखाया गया है कि बड़ों को श्रद्धांजलि देते समय जूते नहीं उतारते?” उन्होंने आगे कहा कि “फूल फेंकने से सम्मान नहीं मिलता, विनम्रता से झुकने से मिलता है। और राहुल गांधी को ये बात अब तक समझ नहीं आई, यही कांग्रेस की सबसे बड़ी विडंबना है।” डॉ. यादव ने आगे तीखे शब्दों में कहा कि “राहुल गांधी देश की परंपराओं, संस्कृति और मर्यादाओं के खिलाफ खड़े हैं। प्रधानमंत्री जैसे गरिमामयी पद पर बैठे व्यक्ति को जिस प्रकार उन्होंने संबोधित किया, वह न केवल अमर्यादित है बल्कि विपक्ष की भूमिका को भी शर्मसार करता है। यह हल्कापन अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी बार-बार ऐसी हरकतें करते हैं, और कांग्रेस के नेता तालियां बजाकर उनका समर्थन करते हैं। “प्रश्न यह नहीं है कि राहुल गांधी क्या बोलते हैं, प्रश्न यह है कि कांग्रेस में कोई इतना साहस नहीं करता कि उन्हें रोके। यही कारण है कि जनता अब कांग्रेस को गंभीरता से नहीं लेती।” कब मेच्योर होंगे राहुल गांधी?” — यह सवाल डॉ. मोहन यादव ने सीधे तौर पर उठाया और कांग्रेस की चुप्पी पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, “यह कांग्रेस का मामला है कि वे किस दिशा में जा रही है, लेकिन जब बात देश के प्रधानमंत्री की गरिमा की हो, तो हम चुप नहीं बैठ सकते। कांग्रेस और राहुल गांधी को इस पर सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।” डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी की वैश्विक छवि और कूटनीतिक सफलता की बात करते हुए कहा कि “पूरी दुनिया हमारे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की शक्ति को मानती है। राहुल गांधी विदेशों में जाकर देश की छवि धूमिल करने का काम कर रहे हैं, और जब भारत की सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया तब भी उन्होंने वही पुराना ढर्रा अपनाया — सवाल करना, शक करना, मजाक उड़ाना।”, सीएम मोहन यादव का यह बयान स्पष्ट करता है कि अब भाजपा राहुल गांधी के शब्दों और व्यवहार को हल्के में नहीं लेगी। कांग्रेस भले इसे राजनीतिक प्रतिक्रिया कहे, लेकिन सवाल बड़ा है — क्या विपक्ष के नेता को प्रधानमंत्री पर बोलते समय अपनी मर्यादा की रेखा नहीं खींचनी चाहिए? और क्या जनता अब ऐसे ‘हाफ-मैच्योर’ नेताओं को गंभीरता से लेती है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें

जीते जी तो नरक झेला, अब मरने के बाद भी चैन नहीं!’ ग्राम पंचायत सीतापुर के डूडा दुआरी गाँव में 8 सालों से लटका है श्मशान घाट का निर्माण, गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

सिंगरौली से लापता हुआ 6-चक्का ट्रक मऊगंज के सीतापुर में मिला लावारिस; चोरों ने उड़ाया ₹50,000 का माल, 2 बैटरियां और 250 लीटर डीजल पार; GPS से तलाशते हुए यहाँ तक पहुँचे ट्रक मालिक, थाना प्रभारी राम सिंह का बयान भी आया सामने

मध्य प्रदेश में दिव्यांगों के संवैधानिक अधिकारों की धज्जियाँ! ‘बाबाजी विश्वनाथ’ बस संचालक ने दिव्यांग कार्ड दिखाने पर भी नहीं दी 50% किराए की छूट, वसूला पूरा किराया; क्या मोहन यादव सरकार की साख सिर्फ कागजों पर है?

मऊगंज कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस के सामने से पुलिस की ही 2 गाड़ियों की बैटरियां पार; 24 घंटे की सुरक्षा और सीसीटीवी के दावों की चोरों ने निकाली हवा, महकमे में मचा हड़कंप, जनता पूछ रही— ‘जब पुलिस खुद सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का क्या होगा?’