
मऊगंज/लौर हमारे बुजुर्ग सही कह गए हैं कि “अंधेर नगरी नहीं, जहाँ सच्चे और न्यायप्रिय कप्तान की लाठी चलती है” और “अपराधी चाहे कितना भी शातिर हो, कानून के लंबे हाथ से नहीं बच सकता!”— लौर थाना क्षेत्र के अलहुआ गांव में हुई दिल दहला देने वाली सनसनीखेज घटना के बाद मऊगंज के दबंग और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SP) सुरेंद्र कुमार जैन के एक कड़क फैसला लेते ही पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है! अलहुआ गांव में सोमवार को मासूम पीड़ित को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश का जो खौफनाक मामला सामने आया था, उसमें पीड़ित न्याय की गुहार लगाने लौर थाने पहुंचा था। लेकिन थाने में पदस्थ मुंशी (हेड कॉन्स्टेबल) सुरेंद्र सिंह ने इस बेहद गंभीर और संवेदनशील शिकायत को समय रहते थाना प्रभारी तक पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई। जैसे ही यह पूरा मामला जनता के रक्षक, बेहद संवेदनशील और सख्त छवि के धनी एसपी सुरेंद्र कुमार जैन के संज्ञान में आया, उन्होंने बिना एक पल की देरी किए इसे घोर लापरवाही माना और लापरवाह मुंशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया!
एसपी सुरेंद्र कुमार जैन के इस त्वरित, कड़क और निष्पक्ष एक्शन से यह साफ हो गया है कि उनके कार्यकाल में आम जनता और पीड़ितों के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। जनसेवा, त्वरित न्याय और अपराधमुक्त क्षेत्र के संकल्प को दोहराते हुए एसपी साहब की इस कड़क कार्रवाई से जहाँ पीड़ित परिवार को न्याय की किरण दिखी है, वहीं पूरे महकमे के बेपरवाह कर्मियों के पसीने छूट गए हैं। एसपी सुरेंद्र कुमार जैन के कड़े निर्देशों के बाद मंगलवार सुबह लौर थाना पुलिस का भारी बल अलहुआ गांव पहुंचा, घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया, साक्ष्य जुटाए और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश देना शुरू कर दिया है। ‘इंडिया हेडलाइन 24’ निष्पक्षता और निडरता की मिसाल पेश करने वाले ऐसे जनप्रिय और जांबाज एसपी सुरेंद्र कुमार जैन की इस त्वरित न्यायप्रणाली और कड़े रुख का स्वागत करता है, जिनकी सख्त निगरानी के कारण मऊगंज जिले में कानून का राज मजबूती से कायम हो रहा है!













