मऊगंज के नए ‘कप्तान’ होंगे मेडलधारी सुरेंद्र कुमार जैन: एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 62 IPS इधर-उधर

सख्त तेवर और अनुशासन के लिए पहचाने जाते हैं नवागत एसपी जैन; दिलीप सोनी भेजे गए आगर मालवा, मऊगंज पुलिसिंग में अब दिखेगी नई ‘धार’

मऊगंज। मध्य प्रदेश में शनिवार देर रात उस वक्त सियासी और प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई, जब सरकार ने एक साथ 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस बड़े फेरबदल में मऊगंज जिला भी प्रमुख रूप से शामिल रहा, जहाँ पुलिस नेतृत्व में बड़ा बदलाव किया गया है।

 दिलीप सोनी की विदाई, सुरेंद्र कुमार जैन की एंट्री

तबादला सूची के अनुसार, मऊगंज के वर्तमान पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी को आगर मालवा स्थानांतरित कर दिया गया है। उनके स्थान पर सुरेंद्र कुमार जैन को मऊगंज का नया एसपी नियुक्त किया गया है। नए कप्तान के आगमन से जिले में पुलिसिंग के नए तेवर और अपराधियों पर कड़े शिकंजे की उम्मीद जताई जा रही है।

 ‘भारतीय पुलिस मेडल’ से सम्मानित हैं नए कप्तान

नवागत एसपी सुरेंद्र कुमार जैन को पुलिस विभाग में एक सख्त और परिणाम देने वाले अधिकारी के रूप में जाना जाता है। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें 15 अगस्त 2024 को प्रतिष्ठित ‘भारतीय पुलिस मेडल’ से सम्मानित किया जा चुका है। उनकी कार्यशैली अनुशासन, पारदर्शिता और प्रभावी कार्रवाई के लिए पहचानी जाती है।

  राज्य पुलिस सेवा के टॉपर

सुरेंद्र कुमार जैन मूलतः राहतगढ़ के निवासी हैं। उन्होंने डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में एमएससी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। यही नहीं, उन्होंने राज्य पुलिस सेवा परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। वे पूर्व में रीवा के पीटीएस (PTS) में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जिससे वे विंध्य क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति से अच्छी तरह वाकिफ हैं।

अपराध पर लगेगी लगाम!

डीएसपी, एडिशनल एसपी और एसपी जैसे अहम पदों पर कार्य करने का लंबा अनुभव रखने वाले जैन अब मऊगंज की कानून-व्यवस्था को संभालेंगे। आम जनता को उम्मीद है कि नए एसपी के नेतृत्व में मऊगंज पुलिस अपराधियों पर नकेल कसेगी और जिले में कानून का राज और अधिक मजबूत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें

जीते जी तो नरक झेला, अब मरने के बाद भी चैन नहीं!’ ग्राम पंचायत सीतापुर के डूडा दुआरी गाँव में 8 सालों से लटका है श्मशान घाट का निर्माण, गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

सिंगरौली से लापता हुआ 6-चक्का ट्रक मऊगंज के सीतापुर में मिला लावारिस; चोरों ने उड़ाया ₹50,000 का माल, 2 बैटरियां और 250 लीटर डीजल पार; GPS से तलाशते हुए यहाँ तक पहुँचे ट्रक मालिक, थाना प्रभारी राम सिंह का बयान भी आया सामने

मध्य प्रदेश में दिव्यांगों के संवैधानिक अधिकारों की धज्जियाँ! ‘बाबाजी विश्वनाथ’ बस संचालक ने दिव्यांग कार्ड दिखाने पर भी नहीं दी 50% किराए की छूट, वसूला पूरा किराया; क्या मोहन यादव सरकार की साख सिर्फ कागजों पर है?

मऊगंज कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस के सामने से पुलिस की ही 2 गाड़ियों की बैटरियां पार; 24 घंटे की सुरक्षा और सीसीटीवी के दावों की चोरों ने निकाली हवा, महकमे में मचा हड़कंप, जनता पूछ रही— ‘जब पुलिस खुद सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का क्या होगा?’