
मध्य प्रदेश
मऊगंज के नए ‘कप्तान’ होंगे मेडलधारी सुरेंद्र कुमार जैन: एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 62 IPS इधर-उधर
सख्त तेवर और अनुशासन के लिए पहचाने जाते हैं नवागत एसपी जैन; दिलीप सोनी भेजे गए आगर मालवा, मऊगंज पुलिसिंग में अब दिखेगी नई ‘धार’ मऊगंज। मध्य प्रदेश में शनिवार देर रात उस वक्त सियासी और प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई, जब सरकार ने एक साथ 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए।

